बेहद प्रतिभाशाली नवाजुद्दीन सिद्दिकी भले ही अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन हाल ही में उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा और उसकी वजह बन उनका एक विज्ञापन, जो उन्होंने एक पाकिस्तानी कंपनी के लिए किया ।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी पाकिस्तान की एक कंपनी के लिए विज्ञापन करके बुरी तरह फंस गए हैं । वॉशिंग मशीन के लिए किए गए इस एड की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है । दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने केनवुड वॉशिंग मशीन के लिए एक एड शूट किया जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बात करते दिख रहे हैं। जब उनके दोस्त पूछते हैं कि भाभीजी यानि उनकी पत्नी कैसी हैं तो नवाज कहते हैं कि भाई से एटिट्यूड बर्दाश्त नहीं होता । उन्होंने अपनी पत्नी को चुप रहने के लिए कहा और जब उन्होंने फिर दुर्व्यवहार किया तो नवाज ने उन्हें थप्पड़ मार दिया । नवाज कहते हैं, 'कर दी धुलाई ।'

सोशल मीडिया पर उनके विज्ञापन की कड़ी आलोचना हो रही है । लोगों का कहना है कि नवाज का ये एड घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रहा है । उन्हें ऐसा विज्ञापन नहीं करना चाहिए । आप भी देखिए उस विज्ञापन को जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है ।