
अर्जुन कपूर और श्रद्दा कपूर अभिनीत हाफ़ गर्लफ़्रेंड रिलीज होने से पहले ही अपने म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है । ये बात हम सभी जानते हैं कि श्रद्दा कपूर जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही अच्छी सिंगर भी है और उनका ये रूप उनकी आगामी फ़िल्म हाफ़ गर्लफ़्रेंड में भी देखने को मिलेगा और यह दर्शकों के लिए एक तोहफ़े के समान होगा ।
मोहित सूरी द्दारा निर्देशित हाफ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा एक बार फिर अपनी मखमली आवाज़ का जादू बिखेरती हुई नजर आएंगी । फ़िल्म का लोकप्रिय गीत 'फिर भी तुम्को चाहूंगी' को श्रद्धा ने अपनी मधुर आवाज से गाया है । असल में यह गाना अरिजीत और मिथून की आवाज से सजा है और अब इस ब्लॉकबस्टर गीत को श्रद्धा अपनी आवाज़ में पेश करेंगी । दर असल जब मोहित ने श्रद्धा को 'फिर भी तुमको चाहूंगा' का फीमेल वर्जन गाने को कहा और वो तुरंत मान गई >
आपको बता दें कि श्रद्धा की गायिकी का सफर मोहित सूरी की फ़िल्म एक विलेन के माध्यम से हुआ था जब श्रद्धा ने बहुप्रसिद्ध गीत 'तेरी गलियां' गा कर सबको मंत्रमुक्त कर दिया था । और उस समय को याद करते हुए मोहित सूरी कहते है कि, 'जब श्रद्धा ने 'गलियां' के साथ पहली बार गायिकी में हाथ आजमाया था, तब वह काफी डरी और सहमी हुई थी । उस दौरान मुझे सचमुच उसे काफी प्रोत्साहित करना पड़ा था और जब मैंने श्रद्धा को "फ़िर भी तुम को चाहूँगी' इतनी खूबसूरती से गाते हुए देखा, तो वाक़ई में मुझे बहुत गर्व हुआ ।
गौरतलब है कि श्रद्धा ने इस गाने का एक विशेष महिला संस्करण गाया है । श्रद्धा के प्रसंशक पहले से ही उनकी इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे लेकिन श्रद्धा के इस गाने ने अब चार चाँद लगा दिए है । वही अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया पुरुष संस्करण का नशा बखूबी दर्शको के सरचढ़ के बोल रहा है । हाल ही में जारी हुए फ़िल्म हाफ गर्लफ्रैंड के तीनों गाने दर्शको को खूब पसंद आ रहे है और ऐसे में श्रद्धा की आवाज़ में यह गाना किसी अमूल्य तोहफ़े से कम नही होगा ।
'फिर भी तुमको चाहूंगा' एक स्लो रोमांटिक गाना है, जो गहरे प्यार के बारे में है । ये गाना तेरी गालिया से काफी मिलता जुलता है । यह फ़िल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।
















