देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि भी आगे बढ़ती जा रही है । इसी लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद मनाने के लिए मुंबई से मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे में स्थित अपने पुश्तैनी घर पंहुचे । वहां पहुंचेते ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी फ़ैमिली ने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया था, जो सभी का नेगेटिव निकला । और अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पूरे परिवार सहित 14 दिन के लिए क्वॉरंटीन हो गए हैं ।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पूरे परिवार सहित हुए क्वारंटीन
नवाजुद्दीन महाराष्ट्र सरकार से परमिशन लेने के बाद सड़क के रास्ते होते हुए 11 मई को मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे में स्थित अपने पुश्तैनी घर पंहुचे थे । इस दौरान नवाज के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे थे । खबरों की मानें तो, घर पहुंचते ही नवाज ने अपने पूरे सहित 14 दिनों के लिए खुद को क्वॉरंटीन कर लिया । इसका मतलब है कि वह करीब 25 मई तक किसी भी लोगों को सम्पर्क में नहीं आएंगे ।
यह भी पढ़ें : क्या शाहरुख-सलमान-आमिर का दौर खत्म हो गया है ? नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया फ़्लॉप का मतलब
वर्क फ़्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन की आगामी फ़िल्म घूमकेतू जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वालीइ है । इस फ़िल्म में नवाज के साथ अनुराग कश्यप, ईला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 मई को रिलीज होगी ।
















