किसी की जीत नहीं किसी की हार नहीं, वाली स्थिती है फ़िल्म इंडस्ट्री में नाना पाटेकर के दोस्तों की । अगर वे नाना पाटेकर के खिलाफ़ बोलते हैं तो ये उनकी दोस्ती के लिहाज से अच्छा नहीं होगा, और अगर वे उनके पक्ष में बोलते हैं तो वे खुद से नजर नहीं मिला पाएंगे । फ़िल्म इंडस्ट्री के कोनों-कोनों से ये सुनने में आ रहा है कि, नाना पाटेकर अब अपने लिए सपोर्ट ढूंढ रहे है । अब, उनके दोस्तों, जो अनिल कपूर और जॉन अब्राहम से एन चंद्र और उद्धव ठाकरे तक हैं, िस बात को लेकर उलझन में हैं कि वे नाना पाटेकर के कॉल को नजर अंदाज करें या खुलकर उनके समर्थन में सामने आए ।

अब नाना पाटेकर दोस्तों का सपोर्ट ढूंढ रहे हैं और उनके दोस्त दुविधा में फ़ंस गए हैं

नाना पाटेकर के दोस्तों के लिए मुश्किल घड़ी

बेहद विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि, ''इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है । कुछ लोगों को लगता है कि, नाना का डार्क फ़ेस सामने आना ही चाहिए । वहीं कुछ लोगों को लगता है कि, वे दिल के बुरे नहीं है, केवल उन्हें गुस्सा जल्दी आ जाता है । और इसके लिए उन्हें जेल तो नहीं भेजा जा सकता न ।''

यह भी पढ़ें : SHOCKING VIDEO: तनुश्री दत्ता की कार पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला, ये देखकर रूह कांप जाएगी

इस बीच, नाना ने फ़ैसला किया है कि वह भी एक प्रेस कॉंफ़्रेंस आयोजित कर अपने पक्ष की कहानी को सामने रखेंगे जहां कम से कम उनके कुछ दमदार दोस्त उनके पक्ष में तो बोलेंगे । जहां जॉन अब्राहम, मेहुल कुमार और एन चंद्रा नाना को बचा सकते हैं वहीं अमिताभ बच्चन और अन्य लोगों को उनके बारे में कुछ नहीं पता कि उनके साथ क्या किया जाना चाहिए ।