बॉलीवुड में नेपोटिज्म जैसे मुद्दे को उठाने की हिम्मत रखने वाली अभिनेत्री कंग़ना रनौत बेबाकी से अपनी राय रखने के बारें में जानी जाती है । पुरुष प्रधान फ़िल्म इंडस्ट्री में सफ़लतापूर्वक अपनी अलग जगह बनाने वाली कंगना रनौत ने हिम्मत के साथ नारीवादी होने का झंडा लहराया है । ऐसे में तनुश्री दत्ता, जो इन दिनों नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सुर्खियों में बनी हुई है, के सपोर्ट में बोलकर कंगना रनौत ने साबित कर दिया कि क्यों वह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है ।

यौन शोषण मुद्दे पर कंगना रनौत ने तनुश्री दत्ता को फ़ुल सपोर्ट किया

कंगना रनौत ने कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है

गौरतलब है कि, तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में आई अपनी फ़िल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान हुए उस हादसे के बारें में एक इंटरव्यू में बोला और बताया कि उन्होंने ये फ़िल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उनके साथ फ़िल्म के अभिनेता नाना पाटेकर ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी । बस तभी से इस मुद्दे पर तनुश्री को बॉलीवुड का खासा सपोर्ट मिल रहा है । और अब तनुश्री को,फ़ेमेनिज़्म का परचम लहराने वाली कंगना का भी फ़ुल सपोर्ट मिल गया है ।

जब इस मुद्दे पर कंगना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह पूरी तरह से तनुश्री को सपोर्ट किया । कंगना ने कहा कि, हर किसी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उस बात को सभी को सुनना भी चाहिए । तनुश्री को या नाना, हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और सबसे महत्वपूर्ण बात #MeeToo आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू करना बेहद जरूरी है ।

अन्य बॉलीवुड सिलेब्स ने भी तनुश्री को किया सपोर्ट

न केवल कंगना, बल्कि प्रियंका चोपड़ा, फ़रहान अख्तर और वरुण धवन ने भी तनुश्री को खुलकर सपोर्ट किया है । सभी ने कहा कि, अगर वह इस बारें में शिकायत कर रही है तो उनसे बिना ये पूछे कि वह 10 सालों तक चुप क्यों रहीं, उन्हें सुनने की जरूरत है, जो वह कह रही है । गौरतलब है कि तनुश्री पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बारें में इंटरव्यू दे रही हैं और अपने साथ हुए यौन शोषण के बारें में खुलकर बोल रही है । और तनुश्री के इस मुद्दे इंडस्ट्री में एक बार फ़िर से इस मुद्दे पर एक बहस छेड़ दी है ।

यह भी पढ़ें : SHOCKING VIDEO: तनुश्री दत्ता की कार पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला, ये देखकर रूह कांप जाएगी

तनुश्री द्दारा अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को हालांकि नाना पाटेकर ने सिरे से खारिज कर दिया है । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, ''बदतमीजी से उस अभिनेत्री का क्या मतलब है उस वक्त सेट पर मेरे साथ 50 से 100 लोग थे यह कैसे हो सकता है । अभी वो इस मामले में देखेंगे की उन्हें इसपर कोई लीगल एक्शन लेना है या नहीं । यह सब समय बर्बाद करने वाली बातें हैं ।'