सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में अपनी जांच तेजी से शुरू की । एनसीबी बॉलीवुड की उस ड्रग चेन को क्रैक करने की तरफ बढ़ रही है जो इंडस्ट्री में काफी वक्त से एक्टिव है । ड्रग्स चैट में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों सहित कुल 7 लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है । इसी बीच अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि NCB ने कंगना रनौत को क्यों नहीं समन किया ? बता दें कि कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ड्रग अडिक्ट थीं । कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ ।

नगमा ने कंगना रनौत पर निशाना साधा
अभिनेत्री नगमा ने ये सवाल उठाया कि एनसीबी ने कंगना को समन क्यों नहीं भेजा ? नगमा का ये भी कहना है कि कंगना ने खुद स्वीकार किया है कि वो ड्रग्स लेती थीं । नगमा ने एनसीबी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं कि एजेंसी मीडिया के साथ जांच को साझा कर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की छवि के साथ खिलवाड़ कर रही है ।
कंगना ने खुद कबूला था कि वह ड्रग अडिक्ट थीं
दरअसल, अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली कंगना पिछले कई दिनों से बॉलिवुड के ड्रग कनेक्शन पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं । इसी दर्मियां उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने खुद ने कबूला था कि वह ड्रग अडिक्ट थीं । अभिनेत्री नगमा कंगना के इसी वीडियो को मद्देनजर रखकर एनसीबी से सवाल कर रही हैं ।
Why has the NCB not summoned Kangana Ranaut who has admitted to have taken drugs . If they could summon other actresses on basis of what’s app chat ?? Hypocrite and is this the duty of NCB to leak out information to Press and malign the image of only female top actresses 56 inch pic.twitter.com/REWJLIYHNB
— Nagma (@nagma_morarji) September 23, 2020
नगमा ने ट्वीट कर लिखा, “एनसीबी ने कंगना को क्यों समन नहीं किया जिन्होंने खुद ड्रग्स लेने की बात कुबूली है, जबकि वे वॉट्सऐप चैट के आधार पर दूसरी ऐक्ट्रेसस को समन कर सकते हैं ? पाखंडी और क्या NCB की ये ड्यूटी है कि टॉप फीमेल ऐक्ट्रेसस से जुड़ी जानकारी प्रेस में लीक करें ?”
गौरतलब है कि एनसीबी ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा से 25 सितंबर को पूछताछ करेगी । इसके अलावा श्रद्धा कपू्र, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से भी एनसीबी पूछताछ करेगी ।
















