बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए दो महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन हर दिन ये केस और भी ज्यादा उलझता जा रहा है । हालांकि सुशांत सिंह राजपूर सुसाइड केस की जांच में मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय और यहां तक की सीबीआई भी जुटी हुई है लेकिन अभी तक ये जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है । और सुशांत सुसाइड केस की जांच के माध्यम से हर दिन हो रहे एक नए खुलासे इसे एक पहेली बना रहे हैं । अब एक अंधेरे में तीर छोड़ा जा रहा है कि जिसमें कहा जा रहा है कि सुशांत जिस अपार्टमेंट में रहते थे उसके सीसीटीवी फ़ुटेज में एक ‘मिस्ट्री वुमन’ सामने आई है । हैरत की बात ये है कि ये ‘मिस्ट्री वुमन’ सुशांत की मौत के बाद उस अपार्टमेंट में देखी गई ।

पहेली बनी सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक बाद उस अपार्टमेंट में नजर आई ‘मिस्ट्री वुमन’

सुशांत सिंह राजपूत केस पहेली बनता जा रहा है

सुशांत की बिल्डिंग की ऑनलाइन लीक हुई सीसीटीवी फुटेज में ‘मिस्ट्री वुमन’ अपार्टमेंट में दाखिल होती हुई दिख रही है जबकि पुलिस और ऐम्बुलेंस स्टाफ सुशांत की डेडबॉडी को लेकर जा रहा होता है । इस वीडियो में वह महिला क्राइम सीन में दाखिल होती हुई दिख रही है जबकि वहां से अन्य लोगों को दूर हटाया गया है ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की तैयारी, स्पेशल तरीके से किया जाएगा सम्मानित

जहां सुशांत के अपार्टमेंट का वॉचमैन न्यूज चैनल को लगातार ये बात कह रहा है कि वह इस महिला को नहीं जानता लेकिन मीडिया का एक वर्ग इसे सुशांत के केस से जोडकर देख रहा है । इस ‘मिस्ट्री वुमन’को लेकर कहा जा रहा है कि ये रिया चक्रवर्ती की कोई करीबी है । हालांकि अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं हुआ है ।