
आज के दौर में फ़िल्म का संगीत बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसलिए फ़िल्म का संगीत फ़िल्म से पहले रिलीज किया जाता है ताकि लोग फ़िल्म से पहले इसके गानों और संगीत को भी पसंद कर लें, और इसलिए अब फिल्म के का जरिया बन गया है । अब हमने सुना है कि सोनी म्यूजिक ने सलमान खान की आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट्स के संगीत अधिकार को बहुत बड़ी रकम में खरीद है ।
निर्देशक कबीर खान की सलमान खान अभिनीत इंडो-चाइनीज़ फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' के म्यूजिक राइट्स को सोनी म्यूजिक ने पूरे 20 करोड़ रु में खरीदा है । अब तक टी सीरीज से जुडे सलमान खान ने यह फैसला कारोबार को ध्यान में रखकर किया है । आपको बता दें कि सलमान खान के करिअर की 90 प्रतिशत फिल्मों के संगीत अधिकार टी सीरीज के पास हैं । शाहरुख खान, आमिर खान और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के संगीत अधिकार 17 से 18 करोड के बीच में बिकते हैं । कहा जा रहा है कि कबीर खान निर्देशित सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट्स का संगीत बहुत ही अच्छा है और इसलिए ये डील हुई ।
















