
सांसद से राज्य मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू ने उन सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह शो से बाहर जा रहे हैं । इस मामले में खुद नवजोत सिंह सिद्धु ने कहा कि, "मैं अपने खाली समय में जो कुछ भी करता हूं वह मेरा काम है", शो के भीतर के सूत्रों से ये संकेत मिल रहा है कि शायद सिद्धू शायद कपिल के शो में अपनी मॉडरेटर की कुर्सी को ज्यादा लंबे समय तक पकड़ कर नहीं रख सकेंगे ।
"कपिल के शो को सुनील ग्रोवर और अन्य लोगों को बड़े पैमाने पर छोड़ने के साथ, द कपिल शर्मा शो वाकई एक बहुत बड़ी मुसीबत में आ गया है । सिद्धू पाजी कहते हैं कि वह इस शो को नहीं छोड़ेगे । वह इस बात पर लगातार जोर दे रहे हैं कि यदि किरण खेर जी एक सक्रिय सांसद और टीवी होस्ट दोनों हो सकती हैं, तो वो क्यों नहीं ? हालांकि हमने सुना है कि चूंकि सिद्धू को पंजाब की नई राज्य सरकार में संस्कृति का महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिया गया है, इसलिए उनकी पार्टी का उन पर जबरदस्त दवाब है कि वो शो छोड़ दें, ये खुलासा किया शो के भीतर से एक स्रोत ने ।
शो के करीबी सूत्र के मुताबिक, “कपिल चाहते हैं कि सिद्धु पाजी शो में बने रहें । सिद्धु पाजी भी चाहते हैं कि वो रुके रहें । लेकिन हमें नहीं लगता कि वह शो के लिए समय निकाल पाएंगे ।"
















