मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक कंटेंट यानि अश्लील/पॉर्न फिल्में बनाने और प्रसारित करने के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है । पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है । इसके अलावा उनके साथी रायन थार्प को भी पुलिस रिमांड में लिया गया है । रायन पर आरोप है कि वह पॉर्न फिल्मों को बनाने के बाद उसके डिस्ट्रीब्यूशन के तकनीकी मामले देखते थे । राज कुंद्रा और उनके साथी रायन पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप के जरिएअपलोड करने के आरोप हैं ।

राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में लिया
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को पता चला है कि इस पोर्नोग्राफी रैकेट में यूके की एक फर्म, जिसका नाम Kenrin Production House है, भी शामिल है । इस फर्म के डायरेक्टर प्रदीप बख्शी हैं । इस पोर्नोग्राफी मामले में जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को ये भी पता चला कि Kenrin प्रोडक्शन हाउस कथित तौर पर देशभर में अलग-अलग एजेंटों के जरिए पोर्नोग्राफी और पोर्नोग्राफी के लिए फंडिंग का बिजनेस कर रहा था । कथित तौर पर उमेश कामत भारत में इस Kenrin प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि थे और कंपनी कथित तौर पर पोर्न फिल्मों के लिए कई एजेंटों को कॉन्ट्रैक्ट और रुपये देती थी । जांच के दौरान, ये पाया गया कि आरोपी और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और उमेश कामत Kenrin Production House के लिए अश्लील फिल्में बनाने में शामिल थे ।
व्हाट्सग्रुप चैट आई सामने
कहा जा रहा है कि राज एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस पर चर्चा होती है । पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में राज की चैट्स भी पुलिस के हाथ लगी हैं । इन चैट्स से खुलासा हुआ है कि अश्लील फिल्मों के जरिए राज रोजाना लाखों रुपये कमा रहे थे । इस व्हाट्सग्रुप ग्रुप को राज ने क्रिएट किया था । इसमें फिल्मों के पेमेंट संबंधित बातचीत की जाती थी । ग्रुप का नाम 'H' था । राज इसमें एडमिन थे और 4 लोग और इस ग्रुप में मेंबर थे । ग्रुप में राज के अलावा कुल 4 लोग मेघा वियान अकाउंट्स, प्रदीप बख्शी, रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट्स और रॉय इवांस कॉन्टेंट हेड हॉटशाट्स शामिल थे ।
ये वॉट्सऐप चैट अक्टूबर 2020 के हैं । इन चैट्स से पता चलता है कि ऐप पर लाइव शोज के जरिए 1.85 लाख रुपये और फिल्मों से रोजाना 4.53 लाख रुपये तक की रोजाना कमाई हो रही थी । उस समय तक अश्लील कॉन्टेंट वाले ऐप हॉटशॉट्स के 20 लाख सब्सक्राइबर हो चुके थे ।
5 महीने में क्रेक हुआ केस
राज कुंद्रा इस चैट में प्रदीप बख्शी से आर्टिस्टों के बकाया पैसे जल्द से जल्द देने की बात भी कर रहे हैं। राज कुंद्रा ने बख्शी से कहा कि उनकी एक लाइव करने वाली आर्टिस्ट प्रिया सेनगुप्ता को पेमेंट नहीं मिला है और उसे तुरंत दिया जाए । 10 अक्टूबर के चैट से इस बात का भी खुलासा हुआ था कि कुल 81 आर्टिस्ट ने समय पर पैसा नहीं मिलने की शिकायत की है ।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते साढ़े 5 महीने में इस केस पर जांच और पूछताछ के बाद कई कड़ियों का मिलाया, जिसके बाद राज की गिरफ़्तारी हुई । समझा जा रहा है कि राज इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं । आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज को कोर्ट में पेश किया । सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वो इस धंधे से काफी पैसा कमा रहे थे । मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है ।
शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराया बयान
इस मामले में एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने भी महाराष्ट्र साइबर सेल को अपने स्टेटमेंट पहले ही दर्ज करा दिए हैं । इनके बयानों में ही राज का नाम उजागर हुआ है । पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज ही हैं । हर प्रोजेक्ट के लिए शर्लिन चोपड़ा को 30 लाख रुपये की पेमेंट मिलती थी । शर्लिन के मुताबिक उन्होंने इस तरह के 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं ।
















