Bipasha-Basu-

हाल ही में कई सारी फ़िल्मी हस्तियां दुनिया भर के प्रसिद्ध डिजाइनरों के कुछ प्रतिष्ठित फ़ैशन शो में भाग लेने के लिए लंदन पहुंची । बिपाशा बसु को भी उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फ़ैशन डिजाइनर लुब्ना और उज्मा रफीक द्दारा आमत्रित किया गया । ब्रिटिश, इंडिया और पाकिस्तानी थीम पर आयोजित इस फ़ैशन शो में बिपाशा बसु ग्रैंड फिनाले की शो स्टॉपर थीं । लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया और अपने पति करण के साथ लंदन घूमने निकल गईं । जिसके बाद शो के आयोजकों ने कहा कि बिपाशा नखरे दिखा रही हैं ।.

असल में शो के बाद बिपाशा और जावेद शेख को मिलकर एक प्रेस मीट में शामिल होना था लेकिन बिपाशा अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकली और वहां आने से भी इंकार कर दिया । वहीं शो के ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि बिपाशा नखरे दिखा रही हैं । उनका यह भी कहना है कि बिपाशा को उन्होंने अलग से होटल में रुकवाया क्योंकि वो अपने पति के साथ रहना चाहती थी । बावजूद इसके बिपाशा ने शो के दौरान अपने रूम से निकलने के लिए मना कर दिया । 6 बजे के फैशन शो के कुछ घंटे पहले बिपाशा ने सबसे बात करना बंद कर दिया । यही नहीं, जब बिपाशा की मैनेजर ने उन्हें समझाना चाहा तो उनको भी बिपाशा बसु ने गाली देना शुरू कर दिया । आरोप है कि बिपाशा ने शो की ओनर गुरबानी कौर की भी इन्सल्ट की और अपने कमरे में चली गईं ।

ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि बिपाशा के आराम का ध्यान रखते हुए उन्होंने बिपाशा और करण के लिए नया रूम बुक किया और इस दौरान उन्होंने बिपाशा पर लगभग 7800 पाउंड खर्च किए । यही नहीं बिपाशा को लंदन पहुंचते ही 2 सिमकार्ड भी दिए गए थे, जिसे उन्होंने 20 लोगों और होटल के स्टाफ के सामने आयोजकों के मुंह पर फेंक दिए ।

यह मामला अब काफी गंभीर हो चुका है क्योंकि इस शो के ऑर्गनाइजर्स ने बिपाशा को मैनेज करने वाली कंपनी क्वान को 48 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है । ऑर्गनाइजर्स का दावा है कि उनके पास ईमेल्स, सीसीटीवी फुटेज से लेकर फोन रिकॉर्डिंग्स भी हैं जिनके आधार पर वो बिपाशा के खिलाफ केस की तैयारी कर रहे हैं ।

दूसरी ओर बिपाशा का कहना है कि शो के लिए पहुंचने पर पता लगा कि उनके रहने का कोई इंतजाम

नहीं किया गया था और उन्हें अपने पैसे देकर वहां रहना पड़ा । बिपाशा के स्पोकपर्सन का कहना है कि बिपाशा पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में हैं और बहुत प्रोफेशनल हैं । आयोजकों ने अपना वादा पूरा नहीं किया और उनका व्यवहार अनप्रोफेशनल था ।