तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फ़ाइनली करण जौहर की आगामी फ़िल्म लाइगर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं । इस फ़िल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी । और अब विजय और अनन्या की लाइगर में एक और दिग्गज की एंट्री हो गई है । करण जौहर प्रोडक्शन की लाइगर में विख्यात बॉक्सर माइक टायसन एक अहम रोल में नजर आएंगे । करण जौहर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर की है ।

विजय देवरकोंडा की लाइगर में माइक टायसन
करण जौहर ने ट्विटर पर माइक टायसन का एक इंट्रोडक्ट्री वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी । टीजर में माइक के कैरेक्टर की भी हिंट मिल रही है । करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हम इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार रिंग का असली किंग भारतीय सिनेमा के पर्दे पर नजर आएगा । #LIGER की टीम में हम माइक टायसन का स्वागत करते हैं ।”
बता दें कि इंडियन सिनेमा से पहले बॉलीवुड फिल्मों में माइक टायसन नजर आ चुके हैं । वे साल 2009 में हॉलीवुड फिल्म हैंगओवर और साल 2011 में इस फिल्म के सीक्वल में नजर आए थे । वे साल 2015 की फिल्म Ip मैन 3 में भी नजर आए थे । ये एक पॉपुलर मॉर्शल आर्ट्स फिल्म सीरीज थी ।
For the first time ever, the king of the ring will be seen on the big screens of Indian cinema! Welcoming @MikeTyson to the #LIGER team!? #NamasteTyson@TheDeverakonda @ananyapandayy #PuriJagannadh @charmmeofficial @apoorvamehta18 @RonitBoseRoy @meramyakrishnan @iamVishuReddy pic.twitter.com/pl5AnUSB35
— Karan Johar (@karanjohar) September 27, 2021
लाइगर की बात करें तो, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही लाइगर एक पैन इंडिया फ़िल्म है और इसे 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा । विजय ने इस फ़िल्म के हिंदी वर्जन के लिए हिंदी में अपने डायलॉग्स खुद बोले हैं । इसके लिए विजय ने किसी डबिंग आर्टिस्ट की मदद नहीं ली है ।
















