
फ़िल्ममेकर आर बाल्की के साथ अक्षय कुमार एक बार एक प्रेरणादायक कहानी को रुपहले पर्दे पर दर्शाने के लिए तैयार हैं । हमें न केवल फ़िल्म की कास्ट के बारें में जानकारी हाथ लगी है बल्कि फ़िल्म के दिलचस्प प्लॉट के बारें में भी जानकारी मिली है । दरअसल यह फिल्म 'पवित्र भूमि से स्वच्छता मैन' की कहानी पर आधारित है, जो कि ट्विंकल खन्ना की हाल ही में लॉंच हुई किताब 'द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद' का एक हिस्सा है ।
जैसा की हमने पहले ही आपको बताया था कि, आर बाल्की ट्विंकल खन्ना द्दारा दिए गए कॉंसेप्ट पर अपनी अगली फ़िल्म बना रहे हैं । अभिनेत्री से लेखिका और अब निर्माता बनी ट्विंकल खन्ना की किताब का एक किरदार है अरुणाचलम मुरुगनाथन, जो महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराने के अभियान के लिए जाना जाता है, पर ही आधारित है । फ़िल्म की कहानी जो उनके मासिक धर्म पर रिचर्स किए गए कॉलम में से एक है । कहानी में एक ऐसा आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो दक्षिण भारत में एक छोटे से शहर का रहने वाला है, और वह उन गंदे विकल्पों से बेहद नाराज हैं जो कि गांव की महिलाएं उनके पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल करती हैं इसलिए वह इसका एक सस्ता और सुगम उपाय खोजने का फ़ैसला करता है ।
अरुणाचलम मुरुगनाथन इस मुद्दे को उठाने का फैसला करता है और सस्ते सेनेटरी पैड बनाने के लिए नए तरीके के साथ प्रयोग शुरू करता है ताकि उसके गांवों की महिलाएं देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बेचे गए सेनेटरी पैड के बजाए उन्हें जुटाने में समर्थ हो सकें । इस दौरान वह अपना शुरूआती प्रयोग अपनी मां और बहन पर करता है लेकिन वे जल्द ही उसके इस जुनून से तंग आ जाती हैं और उसके इस अभियान का हिस्सा बनने से इंकार कर देती हैं । लेकिन वो हार नहीं मानता, और वह परिक्षण के लिए पशुओं के रक्त के साथ एक मूत्राशय का उपयोग कर अपना प्रयोग जारी रखता है । और अंत में वह कम लागत वाली मशीन तैयार करने में सफ़ल हो जाता है जिससे सेनेटरी पैड आसानी से संचालित किए जा सकें ।
इस फ़िल्म का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं हुआ है । इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना द्दारा उनके प्रोडक्शन हाउस मिसेज फ़नीबोंस फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी
जिसे आर बाल्की निर्देशित करेंगे ।
















