
हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की फ़िल्म ट्यूबलाइट का एक इनोवेटिव वीडियो लॉंच हुआ, और आज, इस फ़िल्म का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसे देखकर फ़िल्म के लिए उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है । इस पोस्टर में सलमान खान अपना पीठ दिखाते हुए खड़े हैं । उन्होंने मंकी कैप और कोट पहना हुआ है । कंधे पर एक बैग टांगा हुआ है । वो सर झुकाए नज़र आ रहें हैं । पोस्टर के कैप्शन में लिखा हुआ है ‘क्या तुम्हे यकीन है?’।
सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए इनोवेटिव वीडियो में जहां सलमान खान बच्चों के साथ 'जल जा…जल जा' गा रहे थे, वहीं इस पोस्टर में लिखी हुई गहरी लाइन निश्चित रूप से आपको सोचने पर मजबूर कर देगी । जैसे-जैसे फ़िल्म की रिलीज का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फ़िल्म के मेकर्स फ़िल्म के लिए दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं ।
सलमान खान अभिनीत फ़िल्म ट्यूबलाइट को बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । इस फ़िल्म में सलमान खान, सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झु झु अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं । यह फ़िल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















