71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त को हुई थी, जिसने पूरे देश में ख़ासा उत्साह पैदा किया। क्योंकि इस बार के नेशनल अवॉर्ड में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है । 33 सालों से बेहतरीन अभिनय और बेमिसाल करिश्मे से भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है । इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला । वहीं विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है । शाहरुख अपने करियर के पहले नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं । ऐसे में अब सभी की नज़रें इस बात पर हैं कि पुरस्कार वितरण समारोह कब होगा।

71वां नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड हंगामा को इस बारें में एक्सक्लूसिव अपडेट मिली है जिसके मुताबिक़, 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 23 सितंबर 2025, मंगलवार को शाम 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं और जूरी सदस्यों को आधिकारिक पत्र और निमंत्रण भेज दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रितों को फ्लाइट टिकट, ठहरने की सुविधा और दिल्ली एयरपोर्ट से पिक-ड्रॉप की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
इस बार के नेशनल अवॉर्ड्स के विजेता—शाहरुख़ ख़ान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी, करण जौहर, विधु विनोद चोपड़ा, सुदीप्तो सेन, जानकी बोदिवाला, शिल्पा राव, वैभवी मर्चेंट आदि समारोह में शिरकत करेंगे। सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स लिस्ट :-
बेस्ट फीचर फिल्म- 12वीं फेल
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म- नाल 2 (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल वैल्यूज- सैम बहादुर
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- आशीष बेंडे, आत्मापैम्फ्लेट (मराठी)
बेस्ट फिल्म (एनिमेशन, वीएफएक्स, कॉमिक)- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट डायरेक्शन- सुदिप्तो सेन, द केरल स्टोरी
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल- विजय राघवन, सोमू भास्कर
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल- उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- पीवीएनएस रोहित, तेलुगू (बेबी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- चलेया (जवान), शिल्पा राव
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- द केरल स्टोरी
बेस्ट डायलॉग राइटर- दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- बेबी (तेलुगू), पार्किंग (तमिल)
बेस्ट साउंड डिजाइन (हिंदी)- एनिमल (सचिन सुधाकरन, हरिहरन मुरलीधरन)
बेस्ट एडिटिंग- फुकालम (मलयालम), मिधुन मुरली
बेस्ट प्रोडकशन डिजाइन- एवरीवन इज ए हीरो (मलयालम), मोहनदास
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- सैम बहादुर (सचिन लेवालेकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर)
बेस्ट मेकअप- सैम बहादुर (श्रीकांत देसाई)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन बैकग्राउंड स्कोर- एनिमल, हर्षवर्धन रामेश्वर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- वाथी (तमिल), जीवी प्रकाश कुमार
बेस्ट लिरिक्स- बलगम, कासरला श्याम
बेस्ट कोरियोग्राफी- ढिंढोरा बाजे, वैभवी मर्चेंट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
बेस्ट बंगाली फिल्म- डीप फ्रीज
बेस्ट असमी फिल्म- रोंगातपु
बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल : अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- कंडीलू
बेस्ट स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म - एनिमल (री रिकॉर्डिंग मिक्सर, एमआर राजाकृष्णन)
बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्टेप ऑफ होप
बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा
बेस्ट तेलुगू फीचर फिल्म- भगवंत केसरी
बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग
बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा
बेस्ट ओडिया फीचर फिल्म- पुष्कर
बेस्ट मराठी फीचर फिल्म- श्यामचि आई
बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म- उल्लुझुकु
















