पूरे 4 साल बाद सलमान खान एक बार फिर ईद पर अपनी फ़िल्म, किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं । फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । 21 अप्रैल को ईद के दिन थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हो रही किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग से काफ़ी पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिल रहा है । मंगलवार शाम 4 बजे तक, किसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ के सिर्फ़ पहले दिन के लिए पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 10,000 टिकट बिक चुके हैं ।

किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग
रिलीज़ के पहले दिन 10,000 टिकट की संख्या बढ़कर 14,000 टिकट टका पहुँच सकती है जो कि एक अच्छी शुरुआत के लिए अच्छा संकेत है । सिंगल स्क्रीन भी अच्छा शुरुआती उत्साह दिखा रहे हैं, और इसका संबंध सलमान फैक्टर से है । शुरुआती रुझान अच्छे हैं और उम्मीद लगाई जा रही है की फ़िल्म 15 से 20 करोड़ रू तक ओपनिंग करने में कामयाब हो पाएगी ।
किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग, अजय देवगन की पिछली फिल्म भोला की तुलना में काफी बेहतर है, और फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की श्रेणी में गुरुवार के अंत तक आ जाएगी ।
सलमान की मल्टीस्टारर किसी का भाई किसी की जान एक फ़ैमिली फैमिली एंटरटेनर है जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने भी बिना किसी बदलाव के साथ U/A सर्टिफिकेट से पास किया है । फ़िल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट 25 सेकेंड हैं । यह फ़िल्म इमोशंस, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से पैक्ड है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरेगी ?
















