
हाल ही में रिलीज हुई नीरज पांडे की अय्यारी के ट्रेलर को दर्शकों और आलोचकों से ढेर सारा प्यार और प्रशंसा प्राप्त हो रहा है । ट्रेलर में दिखाए गए मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच गुरु-आश्रित के रिश्ते को देशभर से प्रशंसा हासिल हो रही है साथ ही अ वेडनसडे की टीम एक बार फिर साथ नज़र आएगी जिसमें शामिल हैं_ नीरज पांडे , अनुपम खेर और नसरुदीन शाह । जिसने फ़िल्म के प्रति प्रत्याशा को भी बढ़ा दिया है ।
इस पर नीरज पांडे कहते है - ''मुझे याद हैं की अ वेडनसडे की ज्यादातर शूटिंग एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में हुई थी । फिल्म के शूट के लास्ट दिन हमने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग मैं शूट किया था और अय्यारी की शूटिंग की शुरूआत भी हमने अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से की हैं । मुझे नहीं लगता की अ वेडनसडे को १० साल हुए हैं पर आज भी वही रिस्पेक्ट हैं जो दस साल पहले था और उनके पास भी बहुत सारी चीजे होगी जो वो शेयर करे और सिखाये ।''
अय्यारी के ट्रेलर में वफादार और आज्ञाकारी अधिकारी प्रमुख जय बख्शी उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा को दर्शया गया है जो कर्नल अभय सिंह उर्फ मनोज बाजपेयी को अपना गुरु मानते है । इस रोचक इवेंट ने दर्शकों को यह देखने के लिए उत्साहित कर दिया है कि आखिर फ़िल्म में ऐसा क्या होगा जब ये दोनों एक दूसरे के खिलाफ़ हो जाएंगे ।
ट्रेलर ने दर्शकों को इस कदर उत्साहित कर दिया है कि हर कोई इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है । अय्यारी के साथ नीरज पांडे एक बार फिर गणतंत्र दिवस पर अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार है । इस फ़िल्म में दमदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी का अद्भुत नमूना देखने मिलेगा ।
नीरज पांडे की फ़िल्म अय्यारी प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है । शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी ।
















