रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार एक बार फ़िर अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे । दर्शक इस फ़िल्म में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार को फ़िर से साथ देखने के लिए उत्साहित है । जहां इस फ़िल्म में अक्षय कुमार पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाएंगे वहीं अभी तक कैटरीना कैफ के किरदार से पर्दा नहीं हटाया गया था । लेकिन अब इस राज से भी पर्दा हट गया है ।

सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ निभाएंगी ये रोल, रोहित शेट्टी ने खोला राज

सूर्यवंशी में अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी कैटरीना कैफ

नेहा धूपिया के पॉप्युलर चैट शो, नो फ़िल्टर नेहा में बतौर मेहमान आए रोहित शेट्टी ने कैटरीना के किरदार से पर्दा हटाया है । रोहित ने बताया कि सूर्यवंशी में कैटरीना डॉक्टर का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी । इसी के साथ रोहित ने बताया कि सेट पर कैट क्वीज मास्टर हैं क्योंकि वह बहुत सवाल करती हैं । आगे बात करते हुए रोहित ने बताया कि, 'फिल्म की स्क्रिप्टिंग के पहले दिन से मूवी रिलीज होने तक उनकी टीम जानती है कि वो कभी भी कुछ भी चेंज कर सकते हैं । इसलिए पूरी टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार रहती है ।

यह भी पढ़ें : SCOOP: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ़ की सूर्यवंशी का नाम बदलकर वीर सूर्यवंशी करने की प्लानिंग कर रहे हैं रोहित शेट्टी ?

रोहित शेट्टी, करण जौहर, अक्षय और शिबाशिश सरकार द्दारा मिलकर प्रोड्यूस की जा रही सूर्यवंशी में अक्षय के अलावा कैटरीना कैफ़, निकेतन धीर, गुलशन ग्रोवर और अभिमन्यू सिंह भी अहम किरदार निभाते हुए दिखा देंगे । यह फ़िल्म अगले साल 27 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।