अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल शाह द्दारा निर्देशित फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी । पटियाला में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है । हालांकि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है वहीं हमारे हाथ फ़िल्म में अर्जुन कपूर के किरदार से जुड़ी एक अहम खबर हाथ लगी है ।

कृषि विज्ञान की पढ़ाई कर अर्जुन कपूर बनेंगे किसान

नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर निभाएंगे परम का किरदार

हालिया खबरों के मुताबिक, अर्जुन इस फ़िल्म में किसान का किरदार निभाएंगे जिसने कृषि विज्ञान में M.Sc की पढ़ाई की है । सिवाय किरदार ने नाम के, फ़िल्म के बारें में और कुछ ज्यादा जानकारी को शेयर नहीं किया गया है । फ़िल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर के मुताबिक, मल्लिका दुआ को इस फ़िल्म में रोल मिला है । हिंदी मीडियम फ़िल्म में अपने डेब्यू के बाद अब मल्लिका दुआ नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति की दोस्त, हरप्रीत के किरदार में नजर आएंगी ।

इन दिनों विपुल शाह की नमस्ते इंग्लैंड का पंजाब में शूटिंग शेड्यूल चल रहा है । अमृतसर के बाद फ़िल्म का शूटिंग शेड्यूल पटियाला शिफ़्ट हो गया है । इसके बाद, लुधियाना, ढाका, पेरिस, ब्रुसेल्स और फ़िर अंत में लंदन में शूट होगी ये फ़िल्म । फ़िल्म की कहानी काफ़ी रिफ़्रेशिंग है और अर्जुन व परिणीति के किरदार जसमीत व परम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है । फ़िल्म में दोनों की प्रेम कहानी को काफ़ी अलग तरह से दर्शाया जाएगा ।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म, फिल्म पेन मूवीज़ और रिलायंस एंटरटेन्मेंट द्वारा ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर प्रस्तुत की जा रही है । नमस्ते इंग्लैंड की शुरूआत हो चुकी है और यह फ़िल्म इसी साल 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : नमस्ते इंग्लैंड करेगी अर्जुन कपूर के बरसों का सपना पूरा

इससे पहले, अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ आगामी फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 3 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।