ऐसा लगता है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने एक दूसरे में सच्चा प्यार खोज लिया है । हालांकि दोनों की रिलेशनशिप काफ़ी हल्के-फ़ुल्के तरीके से शुरू हुई थी लेकिन अब ये दोनों के परिवारों तक पहुंच गई है । हाल ही में सारा अली खान मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कार्तिक के पिता से मिलने पहुंची जहां सारा को उनकी फ़ैमिली से खुले दिल से वेलकम किया । साथ ही कार्तिक को भी सारा की फ़ैमिली ने अपना लिया है ।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की रिलेशनशिप अब फ़ैमिली तक पहुंची

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की रिलेशनशिप आगे बढ़ेगी

इनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि, ''दोनों एक दूसरे को लेकर निश्चितरूप से काफ़ी सीरियस है । सारा की मम्मी (अमृता सिंह) वाकई कार्तिक को पसंद करती है । शायद कार्तिक सारा के पहले बॉयफ़्रेंड हैं जिन्हें उनकी मम्मी ने मंजूरी दी है । हालांकि, कार्तिक की फ़ैमिली छोटे शहर से हैं और थोड़े रूढ़िवादी है और सारा की फ़ैमिली से बिल्कुल अलग एक अलग संस्कृति और जीवन शैली से आते है । लेकिन सारा उनका भी दिल जीतने में कामयाब हुई ।"

सूत्रों का कहना है कि कार्तिक और सारा दोनों में काफ़ी कुछ समानताएं है । दोनों सीधे स्वभाव के इंसान है । तो क्या उनका रिश्ता एक नए स्तर पर पहुंचने वाला है ? सूत्र ने बताया, ''सारा और कार्तिक यंग है । उनको उनके दिन एंजॉय करने दो । शादी बाद में देखी जाएगी ।''

यह भी पढ़ें : सारा अली खान को एक नंबर मानते हैं कार्तिक आर्यन,इसलिए फ़िर चाहते हैं साथ काम करना

हालांकि इन सब में सारा के चिंतिंत पिता सैफ़ अली खान ने अब तक दोनों की रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है । हालांकि सैफ़ के सामने सारा ने कार्तिक के लिए अपने प्यार को करण जौहर के शो में बयां किया था ।