बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, ने हाल ही में अपनी ड्रीम गाड़ी ख़रीदी है । अपनी बेशक़ीमती कारों के कलेक्शन में अब कार्तिक आर्यन ने एक और लग्ज़री कार शामिल कर ली है और वो है, रेंज रोवर एसयूवी । बॉटल ग्रीन कलर की इस प्रीमियम रेंज रोवर एसयूवी की क़ीमत 6 करोड़ रू बताई जा रही है ।

बेशक़ीमती लग्ज़री गाड़ी के शौक़ीन कार्तिक आर्यन ने ख़रीदी 6 करोड़ रू की प्रीमियम रेंज रोवर एसयूवी ; कटोरी के साथ फ़ोटो पोस्ट कर लिखा, “हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई”

कार्तिक आर्यन ने ख़रीदी रेंज रोवर एसयूवी

कार्तिक ने अपनी नई गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं । इसके अलावा कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वह अपनी माँ के साथ अपनी नई गाड़ी की पूजा करते हुए नज़र आ रहे हैं । एक तस्वीर में कार्तिक अपनी नई कार की डिक्की में अपने प्यारे कटोरी के साथ आराम फरमाते दिख रहे हैं । कार्तिक ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई

लग्ज़री और प्रीमियम गाड़ियों के शौक़ीन कार्तिक के पास इससे पहले भी कई बेशक़ीमती कारें हैं । उनके पास लैंबोर्गिनी, मैकलेरन और पोर्श जैसी करोड़ों की कीमत वाली शानदार गाड़ियां हैं ।

इन दिनों कार्तिक भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रहे हैं । इस फ़िल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन अहम रोल में नज़र आने वाली हैं ।