बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं । बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले बताया था कि कार्तिक ने करण जौहर के साथ हुई अनबन के चलते दोस्ताना 2 को बीच में ही छोड़ दिया है । इतना ही नहीं इसके तुरंत बाद कार्तिक ने साजिद नाडियाडवाला की एपिक लव स्टोरी फ़िल्म को साइन भी कर लिया । और अब हमें पता चला है कि कार्तिक आर्यन ने अब शाहरुख खान प्रोडक्शन की फ़िल्म को भी छोड़ दिया है । रेड चिलिज एंटरटेनमेंट द्दारा बनाई जाने वाली इस फ़िल्म का फ़िलहाल का नाम, Goodbye Freddie था, जिसे अजय बहल डायरेक्ट करने वाले थे और जिसके लिए कार्तिक को 2 करोड़ रु का साइनिंग अमाउंट भी दे दिया गया था ।

कार्तिक आर्यन ने इस वजह से छोड़ी कैटरीना कैफ़ के साथ शाहरुख खान प्रोडक्शन की फ़िल्म, लौटाया 2 करोड़ रु का साइनिंग अमाउंट

कार्तिक आर्यन ने छोड़ी कैटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म

रेड चिलिज एंटरटेनमेंट की इस फ़िल्म में कार्तिक के अपोजिट कैटरीना कैफ़ नजर आने वाली थी । यह एक सोशल कॉमेडी फ़िल्म थी जिसकी शूटिंग इसी साल जून से शुरू होने वाली थी । लेकिन अब कार्तिक इस फ़िल्म से बाहर हो गए हैं ऐसे में अब मेकर्स को फ़िर से कास्टिंग करनी होगी लीड एक्टर की ।

कार्तिक द्दारा Goodbye Freddie को छोड़ने के बारें में इंडस्ट्री के करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि, “कार्तिक अजय बहल की सोशल कॉमेडी Goodbye Freddie में लीड रोल में नजर आने वाले थे । लेकिन अब इस फ़िल्म को उन्होंने छोड़ दिया है । इस फ़िल्म की शूटिंग कुछ ही महीनों में शुरू होने वाली थी ।”

जब सूत्र से ये पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो कार्तिक ने इस फ़िल्म को छोड़ा, इस बारें में सूत्र ने बताया कि, “असल में कार्तिक और डायरेक्टर अजय बहल के बीच क्रिएटीव डिफ़रेंसेस आ गए जिसके चलते अभिनेता ने फ़िल्म को छोड़ दिया । कार्तिक फ़िल्म की स्क्रिप्ट से भी ज्यादा खुश नहीं थे क्योंकि पहले जो कहानी उन्हें संक्षिप्त में सुनाई गई थी, फ़ाइनल वर्जन उससे काफ़ी अलग था ।”

कार्तिक का फ़िल्म छोड़ने का एक अलग पहलू

इसके अलावा एक अन्य सूत्र ने इस बारें में एक अलग ही पक्ष बताया । सूत्र ने कहा, “कार्तिक ने रेड चिलिज के यह फ़िल्म दो साल पहले साइन की थी । हाल ही में कार्तिक ने महामारी के दौरान धमाका की शूटिंग शुरू कर खत्म की । धमाका की शूटिंग के बाद कार्तिक ने रेड चिलिज को बताया कि उनका एक के बाद एक लगातार दो थ्रिलर फ़िल्म करना उनके करियर के लिए सही नहीं होगा । और जब कार्तिक ने इस बारें में प्रोडक्शन हाउस से फ़िल्म को छोड़ने का निवेदन किया तो तो प्रोडक्शन हाउस ने भी कार्तिक के इस निवेदन को स्वीकार कर लिया । कार्तिक और रेड चिलीज के बीच का यह अलगाव काफ़ी सौहार्दपूर्ण था ।”

कहा जा रहा है कि कार्तिक ने इस फ़िल्म के लिए मिला 2 करोड़ रु का साइनिंग अमाउंट भी रेड चिलीज को लौटा दिया है ।