महामारी बने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया । इसी के साथ प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए सभी देशवासियों से प्रधानमंत्री सहायाता कोष में कोरोना के खिलाफ जंग में दान देने की भी अपील की । प्रधानमंत्री की अपील पर देश के लगभग हर बड़े क्षेत्र के दिग्गजों ने आगे बढ़कर कोविड-19 से निपटने में अपना योगदान दिया । और अब इसमें कार्तिक आर्यन का नाम भी जुड़ गया है । कार्तिक आर्यन ने पीएम् केयर फंड में अपनी तरफ़ से 1 करोड़ डोनेट करने का वादा किया है ।

कार्तिक आर्यन ने कोरोना से फ़ाइट में 1 करोड़ रु देकर की मदद
कार्तिक ने पीएम मोदी के मदद वाले ट्वीट को आज रिप्लाई करते हुए कहा, “में इस नेक कार्य के लिए 1 करोड़ रूपये दान करने का वचन देता हूं । मैं आज जिस मुकाम पर हूं वह भारत के लोगो के प्यार और सपोर्ट की कारण ही हूं । लोगो के जनसमर्थन ने ही मुझे एक सुपरस्टार बनाया है । इस समय हमें एक राष्ट्र के रूप में एक साथ खड़े होने की आवश्यकता है । मैं जो कुछ भी हूँ, जो कुछ भी मैंने कमाया है, वह केवल भारत के लोगों की वजह से है, और हमारे लिए ये सम्मान की बात है इसलिए मैं पीएम-केयर फंड को 1 करोड़ रूपये डोनेट करता हूं । मैं अपने सभी साथी भारतीयों से भी हर संभव मदद करने की अपील करता हूं ।”
यह भी पढ़ें : VIDEO: कार्तिक आर्यन ने 'मोनोलॉग' मोड में जनता से कहा, 'सोशल लाइफ़ से दूर रहो और सभी मिलकर कोरोना को स्टॉप करो-ना'
इस महत्वपूर्ण समय में हमारे पीएम का समर्थन करने के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आई हैं । रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार तक, देश के बड़े-बड़े दिग्गज बढ़चढ़कर कोरोना से निपटने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं । और अब इस फ़ेहरिस्त में कार्तिक का भी नाम जुड़ गया है । कार्तिक जैसे युवा अभिनेता का यह बड़ा कदम कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए और लोगो को जागरूक करेगा ।
















