बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता और शाहरुख खान के करीबी दोस्त करीम मोरानी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया । करीम मोरानी के लगातार हो रहे कोविड-19 के टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं । अब खबर आ रही है कि करीम मोरानी का कोरोना टेस्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आया है । हालांकि उनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं ।

फ़िल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी का COVID-19 टेस्ट फ़िर आया पॉजिटिव, लेकिन नहीं है कोरोना के गंभीर लक्षण

करीम मोरानी में नहीं दिख रहे कोरोना के गंभीर लक्षण

हालांकि करीम की दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी, जो अपने पिता से पहले कोरोना पॉजिटिव पाईं गई थी, अब कोरोना मुक्त हैं । क्योंकि उनके लगातार दो टेस्ट नेगेटिव आए हैं इसलिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।

यह भी पढ़ें : दोनों बेटियों के बाद अब बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी निकले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया एडमिट

यकीनन करीम का तीसरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने से उनका परिवार चिंता में है । इसकी एक और वजह ये भी है कि उनकी उम्र 60 साल है और वह दिल के भी मरीज हैं । इतना ही नहीं उन्हें दो बार दिल का दौरा भी आ चुका है और उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है । इसलिए उनके परिवार को उनकी ज्यादा चिंता है । करीम का परिवार उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कर रहा है ।