महामारी बने कोरोना वायरस की संकट की घड़ी में पूरा देश एकजुटता का परिचय दे रहा है । कोरोना जैसी लाइलाज बीमारी से निपटने के लिए बॉलीवुड सितारें भी बढ़चढ़ कर मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं । कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में आर्थिक तंगी झेल रहे फ़िल्म फ़ेडरेशन के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान खान मसीहा साबित हुए । सलमान खान फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (FWICE) से जुड़े 25000 दिहाड़ी मजदूरों के परिवार का खर्च उठा रहे हैं ।

सलमान खान ने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए खर्च किए 15 करोड़ रु कैश, ट्रक भरकर राशन अलग से भेजा

सलमान खान ने उठाया दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का जिम्मा

अब खबर आ रही है कि, सर्वव्यापी लॉकडाउन के चलते सलमान ने फ़िल्म फ़ेडरेशन से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए प्रति मजदूर राशि अब दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है । फ़ेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक दुबे ने बताया कि सलमान ने प्रति मजदूर 6 हजार रु (3 हजार रु प्रति महिना) को अगले दो महीने के लिए 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में ट्रांसफ़र किए हैं । इस तरह सलमान ने दो महीने के लिए 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों पर तकरीबन 15 करोड़ रु का खर्चा किया है । जबकि राशन अलग से पहुंचाया गया है ।

कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मजदूरों के सामने खाने का संकट आ गया है । इस कठिन समय पर सलमान जो जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं वो वाकई काबिलेतारिफ़ हैं । आर्थिक रूप से मदद के अलावा सलमान ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए ट्रक भरकर राशन भी पहुंचवाया ।

यह भी पढ़ें : फ़िल्म फ़ेडरेशन के दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफ़र करने बाद अब सलमान खान ने ट्रक भरकर भेजा मजदूरों के लिए राशन

अभी हाल ही में सलमान ने मालेगांव में काम कर रही महिला ग्राउंड वर्कर्स की भी मदद की । उनके पास इन वर्कर्स के पास से इमर्जेंसी कॉल आया था जिसके बाद सलमान के स्टाफ ने तुरंत उन्हें खाना और जरूरत का सामान उपलब्ध कराया है ।