करीना कपूर खान हमेशा से ही बेबाकी से अपनी राय रखती आईं है । करीना कपूर खान कभी भी सही बात कहने से नहीं कतराती है । बला की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में इस बात पर अपनी खुलकर राय रखी कि महिलाओं को उम्र या जीवन के किसी भी पड़ाव के कारण खुद को रोकना नहीं चाहिए ।

महिलाओं की ग्रोथ के लिए करीना कपूर खान ने दी ये अहम सलाह

करीना कपूर खान एक पहल का हिस्सा बनीं

करीना कोरल बोन एंड ब्यूटी का चेहरा बनने जा रही हैं जो आगामी लैक्मे फैशन वीक समर / रिसॉर्ट 2019 में लॉन्च किया जाएगा । यह ब्रांड खूबसूरत मजबूत महिलाओं को रैंप पर लाने के लिए एक पहल है ।

करीना ने इस बारे में विस्तार से बात की कि किस तरह उन्होंने फ़िल्मी पर्दे पर विभिन्न भूमिका वाले किरदार निभाए हैं जो कभी-कभी अलग हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह खुद को किसी काम करने से रोकती नहीं है और खुद को अंदर से स्वस्थ्य और बाहर से खूबसूरत बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है । ब्रांड के बारें में बात करते हुए करीना ने कहा कि महिलाओं की आंतरिक शक्ति और सुंदरता की अपनी कहानियों को साझा करने के लिए यह सही जगह है ।

यह भी पढ़ें : 'बर्थडे बॉय' तैमुर अली खान की वजह से 'मम्मी' करीना कपूर खान ने छोड़ी ये बड़ी फ़िल्म, कहीं वो फ़िल्म सलमान खान की तो नहीं थी ?

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और सिर्फ महिलाएं खुद को परिपूर्ण बनाती हैं । हालांकि, अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसके बारे में जाने का सही तरीका है ।