हिंदी सिनेमा के दिग्गज फ़िल्मकेर करण जौहर जितना अपनी फ़िल्मों और शोज़ को चर्चा में रहते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर वह ट्रोलिंग के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं । लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाले करण जौहर ने ट्रोलिंग से परेशान आकर ट्विटर को अलविदा कह दिया है । करण जौहर ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उन्होंने ट्विटर छोड़ दिया है । 

 करण जौहर ने परेशान होकर ट्विटर छोड़ा, आख़िरी ट्वीट कर बताई वजह- ‘थोड़ी शांति चाहता हूं’

करण जौहर ने ट्विटर छोड़ा 

ट्विटर छोड़ते हुए करण ने बताया कि नेगेटिविटी से परेशान होकर उन्होंने ट्विटर छोड़ने का फैसला लिया है । करण ने आखिरी ट्वीट कर ट्विटर से हमेशा के लिए दूर जाने की वजह शेयर की है । करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए, और ये उसी ओर एक स्टेप है । गुडबाय ट्विटर !”

Karan-Johar-deletes-his-Twitter-account-says-“Making-space-for-more-positive-energies”

 करण के ट्विटर छोड़ने पर अब लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं । बता दें कि सोशल मीडिया पर करण जौहर को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ता था । करण पहले भी सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी से परेशान होने की बातें कर चुके हैं । सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों का बॉलिवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ गुस्सा उतरा था । इस मामले में सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किए जाने के साथ-साथ उन पर नेपोटिज्म के खूब आरोप लगे।

तब करण ने कहा था, “मुझे लगा कि उस नकारात्मक दौर से बाहर आने का एकमात्र तरीका काम पर ध्यान देना, जो मैंने किया । इतनी सब आलोचनाओं के बाद भी, मुझे आगे बढ़ना था । मैं अपनी कंपनी, अपनी मां, अपने परिवार के प्रति जवाबदेह हूं । मुझे बस लगा कि मुझे मजबूत होना है, यह सब इतना अनावश्यक था । मुझे इस बात की खुशी है कि हम इससे आगे निकल गए और काम पर ध्यान केंद्रित किया । वही मैंने किया। मैं अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाता हूं ।