टॉयलेट-एक प्रेम कथा की जबरदस्त सफ़लता के बावजूद, फ़िल्म इंडस्ट्री में लगातार फ़्लॉप होती फ़िल्मों से निराशा घर कर गई है । यहां तक की करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को भी ये बात परेशान कर रही है । सूत्रों का कहना है कि निर्माता करण जौहर ने अपनी आगामी सुपरहीरो फिल्म ड्रैगन के मूल बजट को लगभग आधी कर दिया है, यह फ़िल्म इस साल के अंत में शुरू होने वाली है ।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस बड़े बजट वाली फ़िल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी, जोस इससे पहले कभी नजर नहीं आई । इतना ही नहीं, इस फ़िल्म में पहली बार रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी एक साथ नजर आएंगे ।

इन आकर्षक नई पद्धति के अलावा, फ़िल्म का ऑरिजनल बजट था, 120 करोड़ रुपए का, जिसके मुनाफ़े के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं ।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शसं के करीबी सूत्र के मुताबिक, "करण ने अयान मुखर्जी को चॉइस दी । या तो बजट में कटौती करें या फिल्म को बंद कर दें । रणबीर कपूर का समय अच्छा नहीं चल रहा है । करण जौहर दूसरी जग्गा जासूस नहीं चाहते हैं ।”

सूत्रों का कहना है कि अयान मुखर्जी को अपनी फ़िल्म ड्रेगन में विशेष प्रभाव के लिए हॉलीवुड की शीर्ष तकनीशियनों को लाने की योजनाओं को छोड़ना होगा ।