
रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जिओ) और रॉय कपूर फिल्म्स (आरकेएफ), सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा स्थापित एक अग्रणी फिल्म और मीडिया प्रोडक्शन कंपनी ने आज एक संघ की घोषणा की जिसमें जियो प्लेटफार्म के लिए मूल डिजिटल वीडियो सामग्री को क्यूरेट, विकसित, कमीशन और रचनात्मक रूप से रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जाएगा । इसमें परिमित और सतत श्रृंखला, लंबे स्वरूप और शैलियों के लिए लघु रूप सामग्री शामिल है, और समय के साथ, 'फर्स्ट ऑन जियो' फीचर फिल्म भी शामिल की जाएगी । आरकेएफ भारत में जीवंत सामग्री उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र में प्रवेश करेगी और साथ में जियो की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ, जियो प्लेटफॉर्म को जियो ऑरिजिनल की एक मजबूत सामग्री पाइपलाइन के साथ शक्ति प्रधान करेगा । भारत में मूल सामग्री का प्रदर्शन करने वाले किसी भी अन्य डिजिटल मंच की तुलना में एक अद्वितीय पहुंच के साथ यह विशेष सामग्री पूरे देश में 128 मिलियन से अधिक जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी ।
इस संघ पर बोलते हुए, जियो से ज्योतिंदर ठक्कर ने कहा,"भारत मोबाइल डेटा उपयोग के लिए दुनिया में अग्रणी देश है, और इस उपयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वीडियो सामग्री द्वारा संचालित होता है । जियो वर्तमान में अपने नेटवर्क पर रोज़ाना 5.5 करोड़ घंटे का वीडियो पेश करता है, जो पहले से ही दुनिया के सबसे बड़े और सबसे बेहतर मोबाइल वीडियो नेटवर्क में से एक है। रॉय कपूर फिल्म्स के साथ यह सहयोग हमारे मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाले वीडियो मनोरंजन सामग्री को वितरित करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा । पिछले दशक में, सिद्धार्थ ने भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे व्यावसायिक रूप से सफल और रचनात्मक अग्रणी फिल्मों का विकास और निर्मित किया है । और हम एक रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में उनके साथ भागीदारी करने पर प्रसन्न हैं जो हर किसी को पूरी तरह से जीवित और जियो डिजिटल जीवन का अनुभव करने में सक्षम बनाता है ।"
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, - "जियो के डिजिटल प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले और विश्वस्तरीय मनोरंजन सामग्री का उत्पादन करने और वितरित करने के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है । जो सामग्री पूरे भारत में देखी जा सकती है, मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और टीवी के सभी स्क्रीनों पर सभी जनसांख्यिकी में पूरी तरह से किसी की सुविधा पर उपलब्ध होगी । पहले कभी इतना मनोरंजन इतनी सुविधाजनक इतने सारे लोगो को इतनी आसानी से उपलब्ध नही हुआ है । हमारा लक्ष्य विविध प्रकार की सामग्री के साथ जियो ग्राहकों को प्रदान करना है जो उनके विविध स्वादों और संवेदनाओं को पूरा करता है, और अधिक पाने की अपेक्षा में उन्हें वापस आने पर मजबूर कर देगा । जियो के साथ डिजिटल वीडियो सामग्री तैयार करने और भारतीय डिजिटल क्रांति और वैश्विक डिजिटल नेतृत्व के लिए अपने दीर्घकालिक दृष्टि में साझा करने की यह साझेदारी वास्तव में रोमांचक है !"
भारत के प्रमुख निर्माता में से एक द्वारा स्थापित एक प्रमुख प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स और भारत का अग्रणी और सबसे तेजी से बढ़ता दूरसंचार खिलाड़ी, जियो के बीच यह अनूठा सहयोग, भारत में तेजी से विकसित मनोरंजन, प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्षेत्रों के बीच का यह संगम एक मील का पत्थर साबित हुआ है ।
इस सहयोग से सिद्धार्थ रॉय कपूर का फिल्म निर्माण में समृद्ध अनुभव कारगर साबित होगा । सिद्धार्थ का डिज्नी भारत के प्रबंध निर्देशक के रूप में कार्यकाल और उसके पहले यूटीवी के स्टूडियो प्रमुख के रूप में, उन्हें दंगल, बर्फी, पीके, हैदर, देव डी, जोधा अकबर, दिल्ली बेल्ली, एबीसीडी फ्रैंचाइजी, काई पो चे और कई अन्य जैसी फिल्मों का निर्माण और उन्हें रिलीज करते हुए देखा है । उनकी फिल्में न केवल पिछले दशक में व्यावसायिक रूप से सबसे सफल रही हैं, बल्कि लगातार भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ावा देने में भी कारगार साबित हुई है । जियो के संग इस ऐतिहासिक संबंध के साथ, वह अब भारत में डिजिटल मीडिया सामग्री के साथ ऐसा करने के लिए तैयार है ।
एक निर्माता के रूप में अपने श्रेय के लिए एक असाधारण फिल्मोग्राफ़ी के साथ, सिद्धार्थ ने दृढ़ता से खुद को भारत के ट्रेल ब्लेज़िंग क्रिएटिव पॉवरहाउस में सबसे श्रेष्ठ में एक के रूप में स्थापित किया है और नियमित रूप से प्रतिष्ठित युवा भारतीय व्यापारिक नेताओं की उल्लेखनीय सूचियों पर नियमित रूप से जगह बनाये हुए है । वह उद्योग के मुद्दों पर एक नेतृत्व की भूमिका निभाते है और हाल ही में भारत के प्रोड्यूसर्स गिल्ड के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए है, मुंबई फिल्म समारोह (एमएएमआई) के बोर्ड ऑफ न्यासी और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की संचालन समिति में शामिल है ।
















