कपिल शर्मा का कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो पिछले कुछ दिनों से लगातार गलत कारणों से विवादों में घिरा हुआ है । बॉलीवुड की लगभग हर फ़िल्म को अपने शो पर प्रमोट करने वाले कपिल शर्मा पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने उनकी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को अपने शो पर प्रमोट नहीं करने का आरोप लगाया । विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी जिसमें उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने उनकी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स अपने शो पर प्रमोट करने से इंकार कर दिया है । इसके बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो को बायकॉट करने की मुहिम सी छिड़ गई है और फ़ैंस कपिल को ट्रोल करने लगे । थी और अब फ़ाइनली कपिल शर्मा ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है ।

कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
जब एक यूजर ने ट्विटर पर कपिल पर आरोप लगाते हुए सवाल किया था कि क्या वो कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से घबरा गए हैं ? सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और यूजर के इस सवाल का कपिल ने बड़े प्यार से जवाब दिया है । कपिल ने यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “यह सच नहीं है राठौर साहब । आपने पूछा इसलिए बता दिया । बाकी जिन लोगों ने सच मान ही लिया उनको सफाई देने का क्या ही फायदा । एक एक्सपीरियंस्ड सोशल मीडिया यूजर होने के नाते एक सुझाव देता हूं कि आज के सोशल मीडिया वर्ल्ड में कभी भी एक साइड की स्टोरी पर यकीन नहीं करना । धन्यवाद”
Thank you for coming Palash sir ? I’ve always been your great fan since your first album. it was really pleasure hosting a man with a beautiful voice n golden heart ?❤️ love n regards always ? #Euphoria https://t.co/i3orEcedoS
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 10, 2022
बता दें कि यूजर ने कपिल पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था कि, “कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल ? किस बात का डर था, जो विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया ?? ब्रो मैं आपका एक बड़ा फैन हुआ करता था, लेकिन आपने मुझे और करोड़ों कपिल शर्मा शो के फैंस को निराश किया है । आपको बॉयकॉट कर रहा हूं ।”
कश्मीरी पंडितों पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से लोगों के बीच हेडलाइन बनी हुई है । क्योंकि लगभग हर फ़िल्म द कपिल शर्मा शो में प्रमोट होती है ऐसे में उमीद जताई जा रही थी कि द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर भी अपनी स्टार कास्ट के साथ इस फ़िल्म को प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचेगे । लेकिन ऐसा नहीं हुआ । विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि बड़े कमर्शियल स्टार नहीं होने की वजह से द कपिल शर्मा शो ने उनकी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से इनकार कर दिया है ।
विवेक अग्निहोत्री ने लगाया था आरोप
दरअसल एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को टैग करते हुए पूछा, “विवेक सर, इस फिल्म को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट करने की जरूरत है । कपिल भाई आपने सबके सहयोग किया है। प्लीज इस फिल्म को भी प्रमोट करें। हम सब मिथुन दा, अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं ।”
यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया कि, “मैं फैसला नहीं ले सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाना चाहिए। ये पूरी तरह कपिल शर्मा और उनके प्रोड्यूसर पर निर्भर करता है। बॉलीवुड की बात करें तो एक बार मिस्टर बच्चन ने गाँधी परिवार के लिए कहा था- वो राजा हैं, हम रंक ।”
अपने एक अन्य ट्वीट में अग्निहोत्री ने कहा है, “मैं भी उनका (कपिल शर्मा) फैन हूँ। लेकिन यह फैक्ट है कि उन्होंने हमें उनके शो पर बुलाने से मना कर दिया क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है। बॉलीवुड में नॉन स्टार निर्देशक, लेखक और अच्छे कलाकारों को कोई नहीं पूछता है ।”
द कश्मीर फाइल्स की बात करें तो, फ़िल्म की कहानी 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनकी निर्मम हत्याओं के बारे में है । फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक जैसे कलाकारों ने काम किया है । यह 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । विवेक अग्निहोत्री ने फ़िल्म को डायरेक्ट किया है । 2 घंटे 50 मिनट लंबी इस फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने भी 7 बदलावों के साथ दिया ‘A’ सर्टिफ़िकेट दे दिया है ।
















