बीते हफ़्ते ट्विटर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फ़िर विवादों से घिर गए है । विवादों से गहरा नाता रखने वाले कपिल शर्मा ने मीडिया के एक महकमे पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है । इस वजह से इन दिनों कपिल बुरी तरह से परेशान है । जहां हर कोई कपिल शर्मा के खिलाफ़ होता जा रहा है वहीं कपिल के ऐसे दोस्त भी हैं जो इस मुश्किल वक्त में उनके सपोर्ट में सामने आए है । और इसमें शामिल हैं उनका बचपन का दोस्त राजीव ढींगरा, कपिल की को-स्टार उपासना सिंह और उनके प्रतिद्दंदी माने जाने वाले कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ।

कपिल शर्मा के दोस्त ने उनकी एक्स-गर्लफ़्रेंड पर लगाया ये आरोप, कपिल के सपोर्ट में आए कृष्णा अभिषेक

बीते हफ़्ते जब सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई और इस बाबत उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में कैद कर दिया गया था तो इसी बात पर कपिल ने अपनी नाराजगि जताते हुए ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली । कपिल ने सलमान को सपोर्ट करतेहुए एक साथ कई सारे अभद्र भाषा वाले ट्वीट्स किए और इसके अलावा एक वेबसाइट पर उनके बारें में गलत-गलत खबर छापने पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया । इसके बाद, ट्विटर पर कॉमेडियन कपिल के इस विवाद पर लोगों ने अलग-अलग राय व्यक्त की । इतना ही नहीं जिस वेबसाइट पर कपिल ने हमला बोला था उसने कपिल और अपने एक पत्रकार के बीच हुई बातचीत को भी सबके सामने पेश किया जिसमें कपिल अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे है ।

राजीव ढींगरा ने कपिल शर्मा की इस हालत का जिम्मेदार प्रीति सिमोन को ठहराया

राजीव ढींगरा, एक पंजाबी फ़िल्ममेकर, जिसने कपिल के साथ फ़िल्म फ़िरंगी बनाई थी, ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त करने का फ़ैसला किया । राजीव और कपिल एक दूसरे को काफ़ी पहले से जानते हैं और दोनों ही अमृतसर के है । दोनों बचपन के दोस्त रहे है, इसलिए जब कपिल के इस विवाद पर राजीव से बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि, कपिल ने ये सब परेशान स्थिती में किया है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि कपिल की इस हालत की जिम्मेदार प्रीति सिमोन और उनकी बहन नीति सिमोन है ।

हालिया खबरों के मुताबिक, राजीव ने प्रीती और नीती पर कपिल को परेशान करने का आरोप लगाया । उन्होंने बताया कि, सिमोन बहने कपिल की जिंदगी में जबरदस्ती घुस गई जबकि कपिल काफ़ी समय से अपनी पुरानी गर्लफ़्रेंड गिनी चतरथ को डेट कर रहे है, इसलिए अब ये दोनों कपिल की कट्टर दुश्मन बन गई है । प्रीति सिमोन, ने कपिल के साथ उनके शो में बतौर क्रिएटिव चीफ़ काम किया था । इसके बाद कपिल और प्रीति की डेटिंग की खबरे आने लगी थी । राजीव ने आगे कहा कि, सुनील ग्रोवर भी प्रीति के षड़यंत्र का शिकार हुए है ।

कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के प्रति जताई सहानुभूति

वहीं दूसरी तरफ़, कृष्णा अभिषेक प्रीति सिमोन पर लगे इन आरोपों का खंडन करते हुए उनके सपोर्ट में आए है । कृष्णा ने कहा कि, उन्होंने भी प्रीति के साथ काम किया है उन्होंने कभी भी उस दौरान ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं किया । इसके अलावा कृष्णा ने कपिल के प्रति अपनी सहानुभूति जताई । उन्होंने अपने प्रतिद्दंदी कपिल के बारें में चिंता जताते हुए जाहिर किया कि वह चाहते हैं कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सहायता मिले । इतना ही नहीं कृष्णा ने इस ओर भी इशारा किया कि कपिल को गलत संगत को जल्द से जल्द छो।द देना चाहिए इसमें ही उनकी भलाई है । कृष्णा ने आगे कहा कि कपिल शराब का सेवन करते हैं लेकिन इतना भी नहीं ।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा की इस हालत की जिम्मेदार उनकी गर्लफ़्रेंड नहीं बल्कि ये है…

वहीं कपिल की को-स्टार उपासना सिंह, ने प्रीति सिमोन पर लगे आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कपिल का सपोर्ट जरूर किया । कपिल को एक अच्छा इंसान बताया । उपासना ने कहा कि उन्होंने कभी भी कपिल को गाली-गलौच करते हुए नहीं सुना । बल्कि इसके उलट कपिल लोगों के प्रति सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए नजर आए है ।