स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस, सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। टीजर में इसकी रोमांचक और विशाल दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसमें सुपरस्टार सूर्या को एक शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि दोनो के इन कभी ना देखे गए अवतारों ने सभी को और भी ज्यादा उत्साहित कर रहा है। फिल्म से जुड़े इन सभी अपडेट्स ने ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, और ऐसे में अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जी हां! फिल्म को दुनिया भर में 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज किए जाने की तैयारी है। कंगुवा को बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की जिगरा से मुक़ाबला करना होगा ।

350 करोड़ रू के बजट में बनी सूर्या और बॉबी देओल की कंगुवा 10 अक्टूबर को होगी रिलीज ; आलिया भट्ट स्टारर जिगरा से होगा बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला

सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा 10 अक्टूबर को रिलीज होगी

नए पोस्टर के साथ कंगुवा के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बहुत बड़ी घोषणा की है। ऐसे में अब फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “योद्धा राजा का स्वागत करने के लिए हो जाइए तैयार  हमारा #Kanguva 10 अक्टूबर 2024 से आपके दिलों और स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है ?️?#KanguvaFromOct10”

 की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और 'रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद' का म्यूजिकल स्कोर है।

कंगुवा इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म में से एक है। लगभ 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है।फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में  फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है।

दिलचस्प बात ये है कि, दशहरा के दौरान कंगुवा अकेली फ़िल्म नहीं है जो थिएटर में रिलीज़ होने वाली है । इस दौरान यानी 11 अक्टूबर को लगभग तीन फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें मुख्य रूप से जिगरा शामिल है, जो पिछले साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद आलिया भट्ट की सिनेमाघरों में वापसी (बॉलीवुड फ़िल्म में) को दर्शाती है । इस फ़िल्म में द आर्चीज़ स्टार वेदांग रैना भी हैं और यह उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज़ है । इसके अलावा, राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी स्टारर कॉमेडी ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े स्टारर कॉप-एक्शन एंटरटेनर देवा के निर्माताओं ने भी इसी रिलीज़ की तारीख़ की घोषणा की है ।

इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके। फिल्म को 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज करने की तैयारी है।