एक्ट्रेस हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं । हिना खान ने ख़ुद ये खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है और बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है । हिना खान ने बताया कि, वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं और अब उनका इलाज शुरू हो चुका है ।

हिना खान को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर ; हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा इमोशनल मैसेज- “मुझे आपके प्यार और दुआओं की बहुत जरूरत है” 

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान

हिना खान कैंसर से पीड़ित हैं, इस खबर पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है । लेकिन ख़ुद हिना ने इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा, “सभी को नमस्कार ! मेरे बारे में कुछ रूमर्स चल रहे हैं । मैं आप सभी से एक जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं । मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ एक जरूरी बात करना चाहती हूं जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं । मुझे ब्रेस्ट कैंसर है । ये तीसरी स्टेज पर है । इसका इलाज शुरू हो चुका है । कई परेशानियों से जूझने के बावजदू मैं आप सभी को भरोसा दिला रही हूं कि मैं ठीक हूं । मैं इस बीमारी से पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार हूं । इस वक्त मैं वो हर चीज करने के लिए तैयार हूं, जो मुझे मजबूत बनाए रखेगी ।

हिना ने आगे लिखा है, “मुझे आपके प्यार और सम्मान की कद्र है, लेकिन इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए । मुझे और मेरी फैमिली को पूरा यकीन है कि मैं कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी । पर तब तक थोड़ा ध्यान रखें । इस वक्त मुझे आपके प्यार और दुआओं की बहुत जरूरत है ।

गौरतलब है कि अप्रैल में हिना ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं । उन्होंने कहा था कि वह ठीक से खाना नहीं खा पा रही हैं ।

टीवी के अलावा वेब सीरिज, पंजाबी फ़िल्में और म्यूज़िक वीडियो में नज़र आ चुकी हिना अपने पॉप्युलर टीवी शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है मेंअक्षराका किरदार निभाकर घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन चुकी है । इसके अलावा हिना बिग बॉस 11 में नज़र आईं थी  । वह विनर तो नहीं बन सकी बॉस से उनकी लोकप्रियता दोगुनी हो गई थी । यक़ीनन ये खबर उनके फ़ैंस के लिए बहुत शॉकिंग है ।

बॉलीवुड हंगामा हिंदी हिना खान के जल्दी ठीक होने की कामना करता है ।