कंगना रनौत, जो पिछली बार अपनी ऐतिहासिक फ़िल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ़ झांसी में नजर आई थी, इन दिनों सफ़लता के शिखर पर बैठी हुई है । मणिकर्णिका में अभिनय के साथ निर्देशन में भी अपना हुनर दिखाने वाली कंगना रनौत जल्द ही अश्विनी अयैर की आगामी फ़िल्म पंगा और एकता कपूर की फ़िल्म मेंटल है क्या में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी । इसके अलाव कंगना ने अपने मेंटर डायरेक्टर अनुराग बसु की एक आगामी फ़िल्म, इमली को साइन किया था लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, कंगना ने इस फ़िल्म से बैक आउट कर लिया है । और इसकी वजह उनकी डेट इश्यूज है ।

कंगना रनौत डेट इश्यूज की वजह से नहीं कर पाएंगी इमली
क्योंकि उनके पास बैक-टू-बैक कई फ़िल्में हैं करने के लिए जिसकी वजह से वह अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म इमली को टाइम नहीं दे पाएंगी । इसलिए उन्होंने इस फ़िल्म से बाहर होने का फ़ैसला किया ।
अनुराग बसु की इमली में कंगना के साथ राजकुमार राव नजर आने वाले थे । बता दें कि, अनुराग बसु ही वो निर्देशक थे जिन्होंने कंगना के फ़िल्मी करियर की पहली फ़िल्म गैंगस्टर का निर्देशन किया था । इसके बाद कंगना ने लाइफ इन ए मेट्रो में भी अनुराग के निर्देशन में काम किया है । इसलिए अब अनुराग कंगना के साथ एक बार फ़िर अपनी आगामि फ़िल्म इमली में काम करना चाह रहे थे लेकिन कंगना के पास अनुराग की इस फ़िल्म के लिए समय ही नहीं है ।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत का चौंका देने वाला खुलासा, 'पहलाज निहलानी ने उनसे करवाया बिना अंडरगार्मेंटस के फ़ोटोशूट'
अपने मेंटर अनुराग के साथ काम न कर पाने का अफ़सोस जताते हुए कंगना ने कहा कि, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है कि वह अपने मेंटर के साथ काम नहीं कर पाएंगी ।
















