Rangoon-1

फ़िल्म निर्देशक विशाल भारद्दाज की आगामी पीरियड ड्रामा फ़िल्म 'रंगून' के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं ऐसे में फ़िल्म की पूरी कास्ट इन दिनों अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है । यह फ़िल्म सही मायनों में अपनी रिलीज से पहले खूब सूर्खियां बटोर रही है । विशेषरूप से फ़िल्म में कंगाना का, जूलिया किरदार, जो फ़िल्म में काफ़ी बॉल्ड अवतार में नजर आ रहा है, अपनी बोल्डनैस के कारण चर्चा का विषय बन गया है ।

रंगून में कंगना जाबांज जूलिया नाम की ऐसी किरदार को निभा रहीं है जो मनोरंजक, डांसर, सिंगर और बिंदास है । उसकी हर जगह डिमांड हैं । वो एक साथ दो पुरुषों से प्रेम करती है । एक शाहिद, दूसरा सैफ़ । दोनों पुरुषों से एक साथ प्रेम करने में कंगना कोई गलत बात नहीं लगती है । फ़िल्म में कंगना की दोनों के साथ अलग-अलग उनकी केमेस्ट्री लाजवाब है । फिल्म के करीबी सूत्रों की मानें तो कंगना को अब तक ऐसे रुप में पहले कभी नहीं देखा गया है और ना ही इस हद तक बोल्ड अवतार में जितना उन्होंने रंगून में धारण किया है । आपको बता दें कि कंगना ने सैफ़ के साथ कई बोल्ड और लव मेकिंग सीन दिए हैं ।

Rangoon-2

गौरतलब है कि रंगून इंटेंस लव के ईर्द-गिर्द घूमती एक पीरियड ड्रामा मूवी है । फिल्म के ट्रेलर समेत गाने “मेरे पिया गये इंग्लैंड”, “ब्लडी हैल”, “ये इश्क” और “टिप्पा” ने दर्शकों का ध्यान खींचा है । रंगून एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित फ़िल्म है जो कंगना रानौत, सैफ़ अली खान और शाहिद कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है । यह फ़िल्म 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।