Shah-Rukh-Khans-presence-in-the-film

'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म है । क्योंकि यह फ़िल्म दर्शकों के एक सवाल कि “बावुबली ने कटप्पा को क्यों मारा?” का जवाब देगी ।

जहां दर्शक इस फ़िल्म को देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं । वहीं एक धमाकेदार खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस बड़ी फ़िल्म का हिस्सा होंगे । यदि अफ़वाहों की मानें तो, शाहरुख खान फ़िल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती के पात्रों के बीच एक मध्यस्थ का रोल अदा करेंगे । हालांकि बाद में ये खबर आई कि यह खबर महज एक अफ़वाह है और कुछ नहीं । बाहुबली के मेकर्स ने उनके ट्विटर हैंडल पर इस खबर को स्पष्ट करते हुए कहा कि शाहरुख खान उनकी फ़िल्म का हिस्सा नहीं है । उनके करोड़ो चाहने वालों के अरमानों पर पानी फ़ेरते हुए उन्होंने कहा कि, हमें खुशी होती कि शाहरुख खान हमारी फ़िल्म का हिस्सा होते, लेकिन ऐसा नहीं है । “We would have loved to have @iamsrk in our movie ! Who wouldn’t ? But unfortunately it’s a rumour! Not true ! #Baahubali2”

एस एस राजमौली केनिर्देशन में बनी आगामी फ़िल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।