भले ही, कंगना रनौत को उनके मणिकर्णिका प्रोजेक्ट को टेक ओवर करने को लेकर खूब साइक्लॉजिकल प्रेशर व मीडिया के माध्यम से नकारात्मक खबरें को सुन को मिल रही हो, लेकिन कंग़ना रनौत अपने समर्थकों और प्रशंसकों के लिए ऐसी नहीं है । और कंग़ना की उन्हीं समर्थकों में से एक हैं एकता कपूर, जो कंगना रनौत के साथ मेंटल है क्या फ़िल्म बना रही है, कंगना में अपने जैसी जिंदादिली और हिम्मत को देखती है ।

कंगना रनौत ने अपनी अगली फ़िल्म मेंटल है क्या, के खर्चों में कटौती कर साबित किया कि वो कितनी किफ़ायती हैं

कंगना रनौत के कदम से प्रभावित हुईं एकता कपूर

कंगना और एकता में कहीं हद तक समानता है । दोनों इतनी जिंदादिली से जिंदगी जीती है मानो कल हो ही न । और अब एकता को कंगना से प्यार करने का एक और मौका मिल गया है । एकता की बौड़म कॉमेडी फ़िल्म मेंटल है क्या, जिसमें कंगना के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे, जिसका हाल ही में लंदन में शूट हुआ, के बजट कंट्रोल करने के लिए लिए कंगना ने खुद को जिम्मेदारी दी है ।

इस फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''जब कंगना को यह महसूस हुआ कि शूटिंग के लिए लंदन कितना महंगा शहर है, तो उन्होंने 5 स्टार हॉटल के आराम को दरकिनार किया साथ ही पैसे बचाने के लिए अपने स्टाफ़ मेंबर्स में भी कटौती की ।''

कंगना के इस कदम से प्रभावित होकर एकता, जो इन दिनों अपनी फ़्लॉप फ़िल्मों, जैसे हालिया रिलीज फ़िल्म लैला मजनू के प्रेशर तले दबी हुई है, ने उन्हें अपनी एक और फ़िल्म में लेने का फ़ैसला किया है ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: रीशूट की वजह से कंगना रानौत की मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ़ झांसी हुई ओवर बजट

संयोग से, राजकुमार राव भी कंगना की भर-भरकर तारीफ़ करते है । राजकुमार राव ने लेखक को कहा कि, ''मैंने कंगना के साथ क्वीन में काम किया और अब मेंटल है क्या में काम कर रहा हूं । उनके साथ काम करने में मुझे हमेशा ही मजा आता है ।''