गहनों के मामले में भारत एक ऐसा देश हैं जहां, ज्वैलरी की काफ़ी डिमांड है और इसे देखते हुए इसका मार्केट भी काफ़ी फ़ैला हुआ है । इसलिए हर ज्वैलरी ब्रांड भारत के ज्वैलरी मार्केट में अपनी पकड़ पजबूत करने का सपना देखता है । लेकिन यहां हम भारत में ज्वैलरी मार्केट के बढ़ते हुए मार्केट के बारें में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम बात कर रहे हैं इसके बॉलीवुड से कनेक्शन की । ये ब्रांड अक्सर किसी बॉलीवुड स्टार को ही अपने ब्रांड का चेहरा बनाते हैं और अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ा है और वो है बॉलीविड अभिनेत्री काजोल का, जिसे हाल ही में केरल के ज्वैलरी ब्रांड जोयालुकास ने अपने ब्रांड का चेहरा बनाया है ।

ज्वैलरी ब्रांड जोयालुकास ने भारत में अपने रिटेल के कारोबार को बढ़ाने के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश किया है और साल 2018-19 के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को भारत और विदेशी, दोनों बाजारों के लिए अपने ब्रांड का चेहरा बनाया है । हालांकि काजोल ने यह डील कितने में साइन नहीं की है , इस बारें में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सुनने में आ रहा है कि यह ज्वैलरी ब्रांड अपने प्रमोशनल और मार्केटिंग कैम्पेन में करीब 200 करोड़ रु खर्च करने का अनुमान बनाया है, और इस ब्रांड का चेहरा बनाने के लिए काजोल को चुनने का कारण, जो हमने सुना है वो है कि ब्रांड को लगता है कि काजोल, जिसने फ़िल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं, अब एक भरोसेमंद नाम बन गया है और वह ही उनकी कोर वैल्यू को अच्छी तरह से रिप्रेजेंट कर पाएंगी ।

फ़िल्मों की बात करें तो, काजोल पिछली बार बॉलीवुड फ़िल्म दिलवाले में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थी । और अब वह जल्द ही साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ उनकी आगामी फ़िल्म वीआईपी 2, जिसे सौंदर्या रजनीकांत ने निर्देशित किया है, में नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी ।