सुनो सुनों, सलमान खान प्रोडक्शंस की योजनाओं में कुछ बदलाव हुआ है ।

सलमान खान ने साल 2008 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म वॉंटेड का सीक्वल बनाने का फ़ैसला कर लिया था । लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव हुआ है । प्रभुदेवा, जिसने वॉंटेड फ़िल्म के पहले भाग को निर्देशित किया था, को सलमान खान की दबंग फ़्रेंचाइजी की तीसरी किश्त को डायरेक्ट करने के लिए चुना गया है ।

इसलिए अब वॉंटेड 2, को किसी और निर्देशक द्दारा निर्देशित किया जाएगा । सूत्र के मुताबिक, "जब प्रभुदेवा को सीधे सलमान खान से दबंग 3 को डायरेक्ट करने का ऑफ़र आया, तो उन्हें वॉंटेड 2 और दबंग 3 में से चुनना था । क्योंकि दबंग सलमान खान प्रोडक्शंस की फ़िल्म है, इसलिए प्रभुदेवा ने इस फ़िल्म के ऑफ़र को चुना ।”

इसका मतलब यह नहीं है कि वॉंटेड 2 डायरेक्टर से महरुम रह जाएगी । सलमान के वर्तमान पसंदीदा अली अब्बास जफर सहित निर्देशकों का एक बेड़ा है, जो सलमान खान के ऑफ़र का इंतजार कर रहा है ।