सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि, “हम सभी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच चाहते हैं । लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि रिया चक्रवर्ती को न्याय नहीं मिलना चाहिए । रिया चक्रवर्ती दोषी है या नहीं, इसका फ़ैसला अदालत को करने दें । लेकिन उसे मीडिया द्दारा जज बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए ।”

‘सुशांत सिंह राजपूत के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती को भी न्याय मिलना चाहिए’- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने रिया चक्रवर्ती के लिए न्याय मांगा

शत्रुघ्न जी ने आगे कहा कि, “बहुत हो गया इस मामले पर हो हल्ला, बस अब ये बंद होना चाहिए । देश इस समय सबसे खराब स्वास्थ्य और वित्तीय संकट से जूझ रहा है । क्या हमें इन मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए ? गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है ?”

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती की मां ने चिंता जताते हुए कहा, ‘झूठे आरोपों ने उनके परिवार को तबाह कर दिया, पता नहीं रिया इस दुख से कैसे उबरेगी’

बता दें कि ड्रग्स मामले में रिया को 28 दिन के बाद जेल से जमानत पर रिहा कर दिया है । वहीं एम्स की मेडिकल टीम ने भी सुशांत केस में मर्डर एंगल को खारिज कर दिया है और कहा है कि ये सिर्फ़ आत्महत्या का मामला है ।