देसी टार्जन यानी विद्युत जामवाल अभिनीत फ़िल्म जंगली को उसकी तय रिलीज डेट से एक हफ़्ते पहले रिलीज करने का फ़ैसला किया है । जंगली की रिलीज डेट में बदलाव करने की वजह रही जॉन अब्राहम अभिनीत रॉ (रोमियो अकबर वॉल्टर)से टकराव । दरअसल पहले जॉन अब्राहम की रॉ एजेंट पर बेस्ड फ़िल्म रोमियो अकबर वॉल्टर को विद्युत जामवाल की जंगल की थीम वाली फ़िल्म जंगली से बॉक्सऑफ़िस पर टकराना था । लेकिन जंगली के निर्माता अपनी फ़िल्म के साथ कोई टकराव नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने इसे एक हफ़्ता पहले रिलीज करने का फ़ैसला किया ।

जंगली जॉन अब्राहम की रॉ से टकराना नहीं चाहती थी
यह निर्णय उस समय काफी विवेकपूर्ण प्रतीत होता है जब रॉ के लीड एक्टर जॉन अब्राहम ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी फ़िल्म, परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण में अपने शानदार परफ़ोरमेंस से सभी का दिल जीत लिया और खुद को एक सशक्त अभिनेता के रूप में साबित किया ।
“जॉन की फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में एक मजबूत दावेदार फ़िल्म है । भारी-भरकम कॉंटेट वाली रॉ के सामने, अपनी एकदम अलग थीम वाली फ़िल्म जंगली, जो पूरी तरह से जंगल के साहसिक कारनामों से भरी है, को रिलीज करना, आत्महत्या के समान होगा । इसलिए जंगली के निर्माताओं ने अपनी फ़िल्म को एक हफ़्ते पहले रिलीज करने का कदम उठाया ।'' ट्रेड सूत्र ने खुलासा किया ।
सूत्र के मुताबिक, ''जंगली पिक्चर्स इसे क्लीयर वीकेंड पर ही रिलीज करना चाहती थी । इसलिए फ़िल्म की रिलीज, को इसकी तय रिलीज डेट से पहले रिलीज करने का फ़ैसला किया । यह फ़ैसला बॉक्सऑफ़िस पर, कई सारी फ़िल्मों से टकराने से बचने के कारण लिया गया है ।''
यह भी देखें : जंगली ऑफ़िशियल ट्रेलर | विद्युत जामवाल | पूजा सावंत | आशा भट
विद्युत के अलावा जंगली में पूजा सावंत और आशा भट भी नजर आएंगी । अब यह फ़िल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















