बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी में से एक फोर्स में वापसी करने जा रहे हैं। एक्शन और टफ पुलिस ऑफिसर के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले जॉन, एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह का रोल निभाते नज़र आएंगे। फोर्स और फोर्स 2 की सफलता के बाद अब फोर्स का तीसरा चैप्टर यानी फोर्स 3 आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है । फोर्स 3 का निर्देशन भाव धूलिया, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज़ खाकी: द बिहार चैप्टर बनाई थी,  करने वाले हैं ।

जॉन अब्राहम ‘देसी’ एक्शन स्टाइल के साथ ला रहे हैं फोर्स 3 ; दमदार विलेन के लिए तलाश शुरू

जॉन अब्राहम ने फोर्स 3 की तैयारी शुरू की

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कंफर्म किया कि प्रोजेक्ट को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। सूत्र ने बताया, “जॉन अब्राहम फोर्स  फ्रेंचाइज़ी को रीबूट कर रहे हैं, क्योंकि वह एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार पर गहरा विश्वास रखते हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी को उसी ‘देसी’ एक्शन स्टाइल में डेवलप किया है और निर्देशन की जिम्मेदारी भाव धूलिया को सौंपी है।”

सूत्र ने आगे यह भी खुलासा किया कि फिल्म का स्केल बड़ा होगा। “फोर्स 3 की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है । जॉन के साथ फिल्म के लिए एक दमदार विलेन कास्ट करने की तैयारी है । मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में दो मजबूत किरदारों के बीच ऐसा एक्शन फेस-ऑफ दिखाया जाए, जैसा जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल का टकराव पहली फोर्स (2011) में देखने को मिला था ।”

जॉन और विद्युत की भिड़ंत फोर्स की सबसे बड़ी हाइलाइट रही थी। अब फोर्स 3 में एक बार फिर वैसी ही रॉ और इंटेंस एनर्जी को दोहराने की तैयारी है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर अभी से फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

जॉन हाल ही में ZEE5 पर रिलीज़ हुई फिल्म तेहरान में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया पर आधारित हाई-प्रोफाइल बायोपिक पर भी काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोर्स 3 का प्री-प्रोडक्शन 2025 के अंत तक शुरू होगा, जबकि शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है।

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो एक भरोसेमंद फ्रेंचाइज़ी, फैन-फेवरेट किरदार और भाव धूलिया का शार्प डायरेक्शन—फोर्स 3 को आने वाले समय की सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर्स में से एक बना सकता है।