बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी, जो सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जल्द ही एक अनोखी और दमदार फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं । हमें पता चला है कि, अहान शेट्टी एक रियल लाइफ बेस्ड राष्ट्रीय त्रासदी पर आधारित भारत की पहली हॉरर फ़िल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं । अहान शेट्टी की इस फ़िल्म को ख्याति मदान की नॉट आउट एंटरटेनमेंट और प्रशांत गुंजालकर द्वारा बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।

EXCLUSIVE: नेशनल ट्रेजडी पर बेस्ड भारत की पहली हॉरर फ़िल्म में अहान शेट्टी को मिला लीड रोल ; 2026 की शुरुआत में शुरू होगी शूटिंग

हॉरर फ़िल्म में अहान शेट्टी का लीड रोल

अहान शेट्टी ने 2021 में रिलीज़ हुई अपनी डेब्यू फिल्म तड़प  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद अहान शेट्टी 2026 गणतंत्र दिवस पर रिलीज़ होने वाली बॉर्डर 2 में नज़र आएंगे, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे सितारे भी शामिल हैं ।

लेकिन बॉर्डर 2 जैसी देशभक्ति ड्रामा फिल्म के बाद, अहान अब अपने करियर में बड़ा मोड़ लेने जा रहे हैं। यह नई फिल्म हॉरर और रोमांस का अनोखा संगम होगी, जिसमें थ्रिलर का भी तड़का होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल बेहद दिलचस्प है, जिसे मेकर्स जल्द ही अनवील करेंगे।

फिल्म की कहानी और निर्देशक से जुड़ी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन मेकर्स इसे एक बड़े पैमाने की थिएट्रिकल हॉरर एंटरटेनर के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म की लीडिंग लेडी का ऐलान भी जल्द किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट की प्रोड्यूसर ख्याति मदान ने इस साल नॉट आउट एंटरटेनमेंट लॉन्च किया था। उन्होंने इससे पहले रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, डिज़्नी इंडिया और मैडॉक फिल्म्स जैसे बड़े बैनर्स के साथ काम किया है। उनकी कंपनी का मकसद हिंदी सिनेमा को नई पहचान दिलाना और थिएट्रिकल अनुभव को मजबूत करना है। उनकी अगली फिल्म अभूतपूर्व (रोमांटिक हॉरर कॉमेडी) और हबीब फैसल निर्देशित एक स्लाइस-ऑफ़-लाइफ़ ड्रामा पहले से ही चर्चा में हैं। वहीं, सह-निर्माता प्रशांत गुंजालकर पैल्स एंड पीयर्स के संस्थापक हैं और उन्हें टैलेंट मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है।