जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी और आयशा शर्मा अभिनीत सत्यमेव जयते को बॉक्सऑफ़िस पर शानदार सफ़लता हासिल हुई थी । इस सफ़लता के बाद कयास लगना शुरू हो गए थे कि मेकर्स इस फ़िल्म के सीक्वल को भी लेकर आ सकते है । और अब ये कन्फ़र्म हो चुका है मेकर्स सत्यमेव जयते का सीक्वल लेकर आ रहे हैं और एक बार फ़िर जॉन अब्राहम इसमें अपने दमदार रोल में नजर आएंगे । और सत्यमेव जयते के सीक्वल की खास बात ये है कि इस बार इसमें जॉन अब्राहम के अपोजिट अभिनेत्री, फ़िल्ममेकर दिव्या खोंसला कुमार नजर आएंगी ।

कन्फ़र्म! आएगा सत्यमेव जयते का सीक्वल, जॉन अब्राहम करेंगे दिव्या खोंसला कुमार से रोमांस

सत्यमेव जयते के सीक्वल में जॉन अब्राहम करेंगे दिव्या खोंसला कुमार से रोमांस

दिव्या खोंसला कुमार, जिन्होंने वॉर ड्रामा फ़िल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, सत्यमेव जयते के सीक्वल में जॉन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी । जहां निर्देशक और लेखन मिलाप झवेरी ने फ़िल्म के लीड अभिनेता जॉन और मनोज के लिए सीक्वल में दमदार रोल लिखा है वहीं इस बार अभिनेत्री दिव्या के लिए भी दमदार रोल लिखा गया है ।

पिछली बार की तरह ही, फिल्म एक्शन से भरपूर होगी लेकिन इस बार इसके मूल में देशभक्ति के साथ एक पारिवारिक मनोरंजन होगा । और इसलिए दिव्या इस फ़िल्म से जुड़ी क्योंकि फ़िल्म में उनका बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण रोल होगा । वैसे दिव्या के फ़ैंस उन्हें एक बार फ़िर एक एक्ट्रेस के तौर पर फ़िल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित होंगे ।

आपको बता दें कि सत्यमेव जयते में जॉन ने एक आदमी का किरदार निभाया तो जो अपने तरीके से सिर्फ़ भ्रष्ट पुलिसवालों को मारता था । लेकिन इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल में उनका रोल किस तरीके का लिखा गया है ।

यह भी पढ़ें : एक्शन पैक्ड भूमिका निभाने के बाद जॉन अब्राहम अब करेंगे पागलपंती, रिलीज डेट हुई बुक

मिलाप झवेरी द्दारा निर्देशित फ़िल्म सत्यमेव जयते को एम्मे एंटरटेनमेंट के निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया था ।