जैकलीन फर्नांडीज, जो सबके दिलों पर राज कर रही है चाहे टिकटोक हो या इंस्टाग्राम जैकलिन ने दर्शकों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है । और अब यह कहना गलत नहीं होगा की साल 2020 जैकलीन फर्नांडीज के नाम होने वाला है । जैकलिन के प्रशंसकों के लिए यह बेहद ही ख़ुशी की बात है की अभिनेत्री ने लक्ष्मण राज आनंद द्वारा निर्देशित फ़िल्म अटैक की शूटिंग के साथ साल की धमाकेदार शुरुआत कर ली है । इस फ़िल्म में जैकलीन फर्नांडीज के अपोजिट जॉन अब्राहम नजर आएंगे ।

जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज ने शुरू की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म अटैक की शूटिंग

जैकलीन फर्नांडीज और जॉन अब्राहम अपोजिट नजर आएंगे

जॉन अब्राहम के ऑपोजिट और जेए एंटरटेनमेंट और पेन मूवीज के बैनर तले निर्मित, अटैक एक एक्शन थ्रिलर है । अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शूट के आगाज़ की घोषणा की जिसने हम सभी को निश्चित रूप से उत्साहित कर दिया है ।

जॉन अब्राहम और जैकलीन की जोड़ी निश्चित रूप से स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति के साथ आग लगा देगी । जैकलीन जो विभिन्न शूटिंग और ट्रेवलिंग के साथ सर्वव्यापी रही हैं, वह सेट पर उत्साहित महसूस कर रहीं हैं । अभिनेत्री हमेशा अपनी ज़िंदगी से जुड़ी हर जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते आई है और और इस खबर ने फैंस को एक बार फिर जिज्ञासु कर दिया है ।

इसके अलावा, जैकलीन ने नेटफ्लिक्स फिल्म मिसेज सीरियल किलर से अपना डिजीटल डेब्यू किया ।