तमाम हंगामे और वाद-विवाद के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत बीते हफ़्ते, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई । फ़िल्म को मिली तमाम धमकियों के बाद पद्मावत को कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज किया गया । लेकिन रिलीज के बाद पद्मावत को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला । फ़िल्म में रानी पद्मनी के किरदार में नजर आईं दीपिका पादुकोण को उनके जबरदस्त परफ़ोरमेंस के लिए खूब तरीफ़ें मिल रही है । लेकिन वहीं फ़िल्म में दिखाए गए दीपिका पादुकोण के जौहर सीन को कड़ी आलोचनाओं को सामना करना पड़ रहा है । और इसलिए अब दीपिका पादुकोण इस सीन के बचाव में सामने आई है और इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है ।

Padmaavat-Deepika-Padukone-defends-Jauhar-scene-after-backlash

 

जहां ऐतिहासिक महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावत महज कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । वहीं फ़िल्म में दिखाई गई जौहर प्रथा अर्थात स्वयं का बलिदान, को कड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है । हालांकि फ़िल्म की शुरूआत में बड़ा सा डिसक्लेमर जोड़ा गया है कि यह फ़िल्म किसी भी सूरत में जौहर प्रथा का महिमामंडन नहीं करती है । कहा गया है कि यह फ़िल्म 16वीं सदी में सूफ़ी कवि मलिक मोहम्मद जायसी द्दारा रचित महाकाव्य पद्मावत से प्रेरित है ।

यह भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली की पद्मावत से नाराज हैं स्वरा भास्कर, लिखा ओपन लैटर

यद्यपि इतिहास पुस्तकों में महिलाओं के बीच आत्मविश्वास का उल्लेख कई बार किया गया है, लेकिन यह स्वरा भास्कर सहित कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है । स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को जौहर का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए एक ओपन लैटर भी लिखा ।

दीपिका पादुकोण, जिन्होंने बार बार कहा है कि ये दृश्य शूट करना उनके लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा, अब अपने निर्देशक और जौहर सीन के सपोर्ट में सामने आई है । फ़िल्म में फिल्म में पद्मावती ने कई महिलाओं के साथ सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के प्रकोप से खुद को बचाने के लिए जौहर उर्फ स्वयं का बलिदान दिया ।

दीपिका पादुकोण ने जौहर सीन को मिल रही आलोचना पर तोड़ी चुप्पी

अखबार से बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, वे जौहर का समर्थन नहीं कर रहे थे । उन्होंने कहा कि, फिल्म में इस सीन को केवल इस तरह देखा जाना चाहिए कि यह महज उस समय के इतिहास पर बनीं फिल्म है । और उस समय जौहर की प्रथा का चलन था और इसीलिए इस सीन को रखा जाना जरूरी था । दीपिका का यह भी मानना है कि फिल्म का यह सीन का काफी मजबूत है । और उन्होंने ऐसा महसूस नहीं किया कि वह कुछ गलत कर रही थी । यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उनका किरदार एक बार फिर उसी व्यक्ति में मिल जाता है जिससे वह प्यार करती है ।

पद्मावत में शाहिद महारावल रतन सिंह और रणवीर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आए थे । वहीं दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मनी का किरदार निभाया है, जो रतन सिंह की पत्नी है । इसके अलावा रजा मुराद-जलालुद्दीन खिलजी, अदिति राव हैदरी-मेहरुनिस्सा, जिम सरभ-मलिक कफ़ुर और अनुप्रिया गोयनका-रानी नागमति के किरदार में नजर आती है ।