
सलमान खान, जो अक्सर अपकी शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय टूर पर जाएंगे जिसका नाम है द-बैंग वर्ल्ड टूर । इस टूर में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जाने वाली हैं । सलमान खान का ये लाइव कॉंसर्ट सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा ।
सलमान खान के इस डांस टूर में कई सारे सितारें सलमान खान का साथ देंगे और उनमें शामिल हैं, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, प्रभादेव, डेज़ी शाह, बादशाह और मनीष पॉल । हालांकि, अब इन कलाकारों की सूची में एक और नया नाम जुड़ गया है । और वो नाम है सलमान की को-स्टार जैकलिन फर्नांडीज । जी हां, जैकलीन की इस टूर में स्पेशल एपीरियंस होगी । सूत्रों के मुताबिक, इस टूर मे जैकलीन एक स्पेशल एक्ट करेंगी । आपको बता दें कि खुद सलमान ने जैकलीन से खास तौर पर इस टूर में शामिल होने के लिए कहा था और इसके लिए जैकलीन तुरंत राजी हो गई ।
सलमान खान के द-बैंग वर्ल्ड टूर अप्रैल और मई 2017 के दौरान मेलबोर्न, सिडनी और ऑकलैंड में आयोजित किया जाएगा ।
गौरतलब है कि सलमान खान जल्द ही अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग शुरू करेंगे । उससे पहले सलमान कबीर खान की ट्यूबलाइट में नजर आएंगे ।
















