Bipasha-Basu-writes-an-open-letter-to-set-records-straight-about-her-recent-ramp-show-controversy-1

अभी कुछ ही दिन पहले, खबरों का बाजार गर्म था कि बिपाशा बसु पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है । खबरें थी कि बिपाशा बसु ने लंदन में आयोजित किए गए भारत-पाकिस्तान फैशन शो में शो के ऑर्गनाइजर्स से बतदमीजी और दगाबाजी की जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई । दरअसल, बिपाशा बसु पर आरोप लगा है कि उन्होंने लंदन में होने वाले एक फैशन शो में रैंप पर आने से इनकार कर दिया । आयोजकों का कहना है कि वह फीस लेने के बावजूद रैंप पर नहीं आईं । अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बिपाशा ने आयोजकों पर सीधा निशाना साधा और खुलकर अपनी बात रखी ।

बिपाशा ने अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक खुला पत्र लिखा जिसमें बिपाशा ने लिखा कि, 'क्योंकि मेरे हालिया लंदन फैशन शो के बारे में पहले ही काफी कुछ कहा जा चुका है, मुझे लगता है कि इस वक्त मुझे इस बारे में वह कहना चाहिए जो मैं सोचती हूं । मुझे लगता है कि अपने साथ और अपने सिद्धांतों के साथ ईमानदार होना चाहिए । मैंने हमेशा अपनी जंग खुद लड़ी है, और क्योंकि मैंने उनके स्तर तक नहीं गिरने का फैसला किया, मैंने हमेशा सीधे तौर पर बात की है । हालांकि हमारे काम में कुछ अड़चनें आती ही हैं । मैंने इस तरह के आधारहीन और टुच्ची पब्लिसिटीज को कभी प्राथमिकता नहीं दी । शुरू में मैं हैरान थी कि डिफॉल्टर्स विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं और खुद को बचाने के लिए वाहियात कहानियां गढ़ रहे हैं, और मुझे गलत ठहरा रहे हैं । लेकिन अब मैं हैरान हूं कि मीडिया का एक हिस्सा भी उनका समर्थन कर रहा है और लोग सोशल मीडिया के हथियार को व्यापक हमला करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ।'

बिपाशा ने आगे लिखा कि 'मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं। आज तक कभी किसी ने मुझे ऐसे ट्रीट

नहीं किया है। यदि ऐसे हालात बने भी तो मैंने खुद को उस इवेंट से अलग करना ही ठीक समझा। यही कारण है कि मैंने रैंप वॉक नहीं किया । मैं बात को सीधे तौर पर कहना चाहूंगी- डील कुछ शर्तों की सहमति पर हुई थी । हालांकि जब मैं प्लान किए गए प्रोजेक्ट के मुताबिक वहां पहुंची तो मुझे असहास हुआ कि ऑर्गनाइजर्स अपनी बातचीत के मुताबिक नहीं चले थे । बजाए मेरे मैनेजर से कुछ भी कंफर्म किए । मैं बुनियादी चीजों के इंतिजाम की बात पर सहमत हुई थी लेकिन मुझसे इतनी बुरी तरह कभी बर्ताव नहीं किया गया । मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सबसे जरूरी चीज है और मैंने गुंडागर्दी का शिकार बनने और छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया । बिपाशा ने लगातार आ रही खबरों पर सफाई देते हुए कहा- अफवाहों के विपरीत मैंने लंदन पहुंचते ही खुद अपना होलट बुक किया और खुद ही अपना ट्रेवल रीबुक किया ।

उम्मीद है कि ये खुला पत्र सभी कयासों पर विराम लगा देगा ।

बिपाशा ने कहा, 'मैं किसी को भी यह मौका नहीं दूंगी कि वो मुझ पर उंगली उठाए । मेरे लिए आत्म-सम्मान सबसे ऊपर है । आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है । ऐसे में बजाए कोई सीन क्रिएट करने के मैंने इवेंट से खुद को अलग करना बेहतर समझा ।'