सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं । हालांकि, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट जैकलीन फर्नांडीज की  अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई  है । पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी 22 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए  यह फैसला सुनाया है और इस दौरान जैकलीन वहां मौजूद रहीं । लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया । ईडी ने कहा कि जैकलीन ने जांच में कभी सहयोग नहीं किया । ईडी के मुताबिक़ जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी ।

490e4050-88ec-4de2-b220-288312038196

जैकलीन फर्नांडीज ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की 

ईडी ने जैकलीन द्वारा दायर की गई बेल का विरोध करते हुए कहा है कि वह 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दखल दे सकती हैं । ईडी का कहना है कि जैकलीन ने जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी । जैकलीन ने अपने मोबाइल से डेटा डिलीट किया था । उन्होंने जांच के दौरान देश छोड़कर फरार होने की कोशिश भी की थी । लेकिन एलओसी जारी होने के कारण वो कामयाब नहीं हो सकीं । ईडी का ये भी कहना है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया । ईडी के मुताबिक, जैकलीन का बर्ताव जांच के दौरान ठीक नहीं रहा है । वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती है ।

बता दें कि, जैकलीन की अंतरिम जमानत  में 10 नवंबर को नियमित जमानत और अन्य लंबित आवेदनों पर सुनवाई होनी है । इस दौरान कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट और सभी पक्षों से अन्य प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है ।

ग़ौरतलब है कि जब से जैकलीन का जैकलीन का महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन सामने आया हैतब से वे कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं । बताया जाता है किसुकेश के 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं ।

कहा जा रहा है की जैकलीन सुकेश को डेट कर रही थीं । इस दौरान कॉनमैन सुकेश ने जैकलीन को एस्पुएला नाम का एक 50 लाख का घोड़ा लगभग 9-9 लाख रुपये की 3 पर्शियन बिल्लियांकरीब 52 लाख रुपये का एक अरबी घोड़ाकानों में पहनने वाली 15 जोड़ी बालियां यानी कुंडलडायमंड के सेटबेशकीमती क्रॉकरीगुच्ची और शनेल जैसे महंगे ब्रांड्स के डिजाइनर बैगजिम में पहनने के लिए गुच्ची के दो आउटफिट्सलुई वितों के कई जोड़ी जोड़ी जूतेहमीज़ के दो ब्रेसलेटएक मिनी कूपर काररॉलेक्स की महंगी घड़ियां इत्यादि गिफ़्ट्स दी थी । ED के मुताबिक सुकेश ने सिर्फ जैकलीन को ही महंगे गिफट्स नहीं दिएबल्कि उसके फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे ।