तो क्या, जैकलीन फ़र्नांडीज अपने करियर को एक नई उड़ान देने के लिए साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर तलाश रही है ? हैदराबाद में कुछ विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि, जैकलीन फ़र्नांडीज जल्द ही निर्देशक कृष जगारलामुदी की नई कॉस्ट्यूम ड्रामा में पवन कल्याण, जो फ़िल्म में लीड रोल निभा रहे हैं, के साथ नजर आएंगी ।

अब साउथ में अपना करियर बनाएंगी जैकलीन फ़र्नांडीज, पवन कल्याण के साथ साइन की कॉस्ट्यूम ड्रामा ?

जैकलीन फ़र्नांडीज ने साइन की पवन कल्याण के साथ फ़िल्म

तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण राजनीति में उतरने के बाद इस फ़िल्म से एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं । पवन कल्याण चाहते हैं कि कृष जगारलामुदी की नई कॉस्ट्यूम ड्रामा में उनके साथ कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस हो । सूत्रों ने बताया कि, जैकलीन, जिसने तेलुगु फिल्म साहो में प्रभास के साथ एक आइटम नंबर किया था, ने लगभग कृष की फ़िल्म को साइन कर लिया है । और वह इसमें पवन कल्याण के साथ नजर आएंग़ी ।

यह भी पढ़ें : BREAKING: सलमान खान की कॉप ड्रामा राधे का ग्लैमरस हिस्सा बनीं जैकलीन फ़र्नांडीज

हैदराबाद के सूत्र ने बताया कि, ''अभी सिर्फ़ फ़ीस को लेकर जैकलीन से बात चल रही है । दरअसल वह इस फ़िल्म के लिए बहुत बड़ी रकम की डिमांड कर रही है । सवाल ये है कि क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेस साउथ में ज्यादा फ़ीस की मांग करती है ? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे हम पर कोई एहसान कर रही हैं ?"